spot_img

ZEE NEWS के एंकर रोहित को SC से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

spot_img
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट ने निजी न्यूज चैनल के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया।

- Advertisement -

टीवी एंकर रोहित रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोहित रंजन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, हम नोटिस जारी कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस द्वारा इस मामले में गिरफ्तारी न हो।

- Advertisement -

इससे पहले सुनवाई के दौरान रोहित के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा था कि एक ही मामले में यूपी के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी एफआईआर दर्ज हो गई है।

- Advertisement -

राहुल गांधी का बयान गलत ढंग से चलाने के खिलाफ नोएडा और रायपुर समेत दूसरे स्थानों पर एफआईआर दर्ज किया गया। इस मामले में रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन के गाजियाबाद स्थित घर पहुंची। लेकिन नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में नोएडा पुलिस ने रोहित को छोड़ दिया। उसके बाद रोहित सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

रोहित रंजन ने छतीसगढ़ पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बता दें कि रोहित रंजन के टेलीविजन शो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को गलत तरीके से चलाया गया था। इसके बाद राहुल गांधी की राजनीतिक हलकों में आलोचना होने लगी। बाद में रोहित रंजन ने अपने शो में राहुल का बयान गलत ढंग से उद्धृत करने को लेकर माफी मांगी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather बिहार में आज से बदलेगा मौसम! 40 KM/H की रफ्तार से हवाएं, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में 20 अगस्त को मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में भारी बारिश, वज्रपात और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का येलो#BiharWeather,#BiharRain,#WeatherAlert

फ्लाइट बुकिंग से लेकर चेक-इन तक, इंडिगो की ऑनलाइन सेवाएं ठप! यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

IndiGo Technical Problem: इंडिगो एयरलाइंस की ऑनलाइन सेवाओं में बुधवार दोपहर से तकनीकी खराबी आ गई, जिससे टिकट बुकिंग और वेब चेक-इन में यात्रियों को भारी परेशानी हुई।#IndiGo,#FlightBooking,#TechnicalGlitch

हाजीपुर में बिजली संकट होगा खत्म! ऊर्जा सचिव अजय यादव ने खुद संभाली कमान, दिघी और महुआ में बिजली परियोजनाओं पर बिग अपडेट!

Hajipur News: बिहार के ऊर्जा सचिव अजय यादव ने हाजीपुर में बिजली परियोजनाओं और उपभोक्ता सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति और समय पर समस्याओ#HajipurNews,#BiharElectricity,#AjayYadav

CM Samrat का बड़ा फैसला- सीमांचल के किसानों की तकदीर बदलेगी! खेतों तक पहुंचेगा कोसी का पानी, 2.14 लाख हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित

Bihar Kosi Mechi Project: बिहार के सीमांचल में कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से 2.14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निरीक्षण कर मार्च 2029 तक काम पूर#BiharNews,#KosiMechiProject,#SamratChoudhary