दरभंगा में बिहार सरकार की जमीन पर पहले जमाया कब्जा, खड़ा किया झोपड़ी, फिर बेचने लगा देसी चुलाई शराब
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के जाले से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बिहार सरकार की जमीन कब्जा कर पहले उसपर झोपड़ी बनया, फिर ताड़ी दुकान खोला और इसके बाद उसी ताड़ी दुकान की आर में बेचने लगा देसी चुलाई शराब। इसकी भनक लगते ही जाले पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ क्रेता और विक्रेता दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर
स्थानीय सुभाष चौक स्थित ताड़ी दुकान की आर में देसी चुलाई शराब बिक्री करते नथुनी महतो के पुत्र चंदेश्वर महतो को जाले थाना के सअनि सुरेंद्र माझी ने पुलिसबल के सहयोग से गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान इसने घर के सामने बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा कर झोपड़ी बना कर उसमें ताड़ी दुकान की आर में चुलाई शराब बेचता था। यहां से दो लीटर चुकाई शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार चंदेश्वर महतो के निशानदेही पर देसी चुकाई शराब के निर्माता एवम विक्रेता रेवढ़ा पंचायत के मानमदेव गांव निवासी राम प्रगाश राय के पुत्र नागेंद्र राय को गिरफ्तार किया है।
इसके घर समेत आसपास की तलाशी में पोखर के भिंडा पर तार के छज्जा से ढककर रखा पांच लीटर वाली सफेद गैलन में चार लीटर चुकाई शराब बरामद बरामद किया है।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया
नागेंद्र राय को दूसरी बार देसी चुलाई के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध विशेष रूप से आदतन अपराधी संबंधित प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।।
Bihar Irrigation: बिहार में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाने के लिए 4,415 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू हुई है। इसमें विश्व बैंक 70% औ#BiharIrrigation,#WorldBankBihar,#ClimateResilientAgriculture
Bihar Farmer Subsidy: बिहार में किसानों के लिए बड़ी खबर! कृषि विभाग ने 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना' के तहत 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी के लिए ऑनला#BiharFarmerSubsidy,#KrishiYantra,#BiharAgriculture
Bihar Rail Police: बिहार में रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने रेल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें राजगीर और सासाराम में दो नए#BiharRailPolice,#BiharNews,#RailwaySecurity
Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर गहरा विवाद सामने आया है। करीब 40 असंतुष्ट नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और#BiharCongress,#RahulGandhi,#CongressInternalConflict