spot_img

Amarnath yatra Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 13 की मौत…यात्रा पर ब्रेक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

spot_img
- Advertisement -

मरनाथ गुफा के पास बादल (Amarnath yatra Cloudburst) फटा है। इससे 3 महिलाओं समेत 13 की मौत हो गई है। अन्य की जानकारी आनी अभी शेष है। इस बादल के फटकने के कारण यात्रा रोक दी गई है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

- Advertisement -

पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है। पढ़िए पूरी खबर
Amarnath yatra Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 13 की मौत...यात्रा पर ब्रेक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम पांच बजे की बताई जा रही है। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है। कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

- Advertisement -

जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु मौजूद थे। इस घटना में 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है।

- Advertisement -

ITBP की ओर से बताया गया है कि भारी बारिश के बाद अमरनाथ गुफा के ऊपर से पानी काफी मात्रा में अचानक नीचे बह कर आया। इस दौरान लगभग 25 टेंट और 2 लंगर तबाह हो गए। अब बारिश रुक चुकी है और राहत बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर भी रवाना किए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land Scheme! बिहार में 30,000 परिवारों को 20 नवंबर को मिलेगी अपनी जमीन, पूरा होगा घर का सपना

Bihar Land Scheme: बिहार में 30 हजार से अधिक भूमिहीन परिवारों को 20 नवंबर को घर बनाने के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा मिलेगा। सरकार 'अभियान बसेरा-2' के तहत यह जमीन दे रही है। #BiharNews,#BiharLandScheme,#AbhiyanBasera

पटना में बॉलीवुड का ‘बिहारी’ अवतार: सिद्धार्थ-तमन्ना ने JP गंगा पथ पर की महाआरती, छठ से जुड़ाव ने जीता दिल!

Patna Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म 'द वन' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. उन्होंने जेपी गंगा पथ पर भव्य गंगा आरती की और छठ पूजा की ग #PatnaBollywood,#ChhathPuja,#TheOneFilm

आपके खाने में मिलावट तो नहीं? बिहार में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें क्या मिला!

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्यभर में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही ह #BiharFoodSafety,#HealthDepartment,#FoodInspection

Araria News अररिया में बेटी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते ही मौत! गुस्साए परिजन, फिर CHC में जो हुआ…

Araria News: अररिया के सिकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांप काटने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद #ArariaNews,#SiktiCHC,#MedicalNegligence