spot_img

दरभंगा में उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, पावर 2047 पर डीएमसीएच ऑडिटोरियम में 27 जुलाई और एलएनएमयू जुबली हॉल में 29 जुलाई को होगा लघु फिल्म का प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्य सचिव,बिहार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सम्पूर्ण  बिहार में 25 से 30 जुलाई 2022 की अवधि में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, @पावर 2047” के उपलक्ष्य में विद्युत विभाग की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाना है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में दरभंगा में भी जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के दिशा निर्देशन में 27 जुलाई 2022 को डीएमसीएच, दरभंगा के ऑडोटोरियम में एवं 29 जुलाई 2022 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में लघु फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में जिले के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ताओं की उपस्थिति भी रहेगी। 3:00 से 5:00 बजे अपराह्न तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विद्युतीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Benipur Accident भयानक हादसा! गंगा स्नान से लौट रहे पति-पत्नी की ट्रक से कुचलकर मौत, अब विकलांग बेटियों का क्या होगा?

साथ ही, विद्युत के क्षेत्र में हासिल की गयी उपलब्धियों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, (कांटी इकाई) के वरीय प्रबंधक भावेद्र भास्कर  तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत, दरभंगा विकाश कुमार  द्वारा उक्त कार्यक्रम स्थलों का लगातार दौरा किया जा रहा है और आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दहला देने वाली हत्या का खुलासा! घनश्यामपुर में बहू के कातिल सास-देवर दबोचे गए, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन,दरभंगा द्वारा सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा दोनो जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रम लिए कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग ), दरभंगा नगर , विकास कुमार को जिम्मेवारी दी गई है।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम से विद्युत विभाग की उपलब्धियों के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए समूचे देश भर में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम आमलोगों में नवीकरणीय ऊर्जा के संबंध में नई जानकारियां साझा करने का अवसर बनेंगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में चौंकाने वाला खुलासा: 1 साल में ढहा RCC नाला, ‘सहयोग पोर्टल’ पर भी मिली झूठी रिपोर्ट! | समिति सदस्य अरुण मिश्रा...

Jale News: जाले प्रखंड की सहसपुर पंचायत में एक साल के भीतर ही आरसीसी नाला ध्वस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने 'सहयोग पोर्टल' पर दर्ज शिकायतों को गलत रिपो#JaleNews,#BiharCorruption,#SahyogPortal

दरभंगा के सौरिया गांव में लाखों की सरकारी धन गयो पानी में ! 6 महीने में ही टूटी नई सड़क? कौन...

Jale Road Problem: दरभंगा के जाले स्थित सौरिया गांव में लाखों की लागत से बनी पीसीसी सड़क कुछ ही महीनों में टूट गई। घरों का पानी सड़क पर बहने से फिसलन बढ़ी और आवागमन मुश्किल हुआ।#JaleNews,#DarbhangaRoad,#BiharDrainage

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने वायरल स्टिंग देखने से किया इनकार, कहा- ‘अब क्या फायदा?’, मामा बोले- ‘बस सच चाहिए!’

Bihar Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के पिता का दर्द एक नए स्टिंग ऑपरेशन से फिर ताजा हो गया. उन्होंने वायरल वीडियो देखने से मना कर दिया, कहा- 'अब क्या फायदा?'. मामा भूपेंद्र सिंह#BiharNews,#SushantSinghRajput,#JusticeForSSR

बिहार में 12 से 17 सितंबर तक रहें सावधान! पूरे राज्य में येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल | किस दिन Bihar में...

Bihar Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के लिए 12 से 17 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 17 सितंबर को पूरे राज्य में येलो अलर्ट रहेगा, तेज हवाओं के#BiharWeather,#YellowAlert,#MonsoonUpdate