spot_img

जनता की फरियाद अनसुनी करना पड़ा भारी! 15 भ्रष्ट व लापरवाह अफसर सस्पेंड | सहयोग शिविर में CM Samrat का बड़ा एक्शन! देखें पूरी लिस्ट

Samrat Chaudhary: पटना में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।

spot_img
- Advertisement -

Samrat Chaudhary के नेतृत्व में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है, जहां जनता की शिकायतों के समाधान में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है। पटना स्थित सीएम सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग शिविर के दौरान यह बड़ा कदम उठाया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

सहयोग शिविर में शिकायतों पर ताबड़तोड़ ऐक्शन

राजधानी पटना में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना गया। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। जनता की समस्याओं के समय पर निपटारे में लापरवाही बरतने और फाइलों को लटकाए रखने के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया गया।

कार्यों में लापरवाही और शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

- Advertisement -

किन अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज

शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने के आरोप में कुल 15 लापरवाह अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन निलंबित अधिकारियों में

यह भी पढ़ें:  छठ से पहले बिहार के 1 करोड़ लोगों के खातों में आए पैसे, जानिए किसे कितना मिला

विभिन्न जिलों में तैनात अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इंजीनियर, कार्यपालक पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। इस सख्त प्रशासनिक कदम से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

विभागीय कार्रवाई के भी दिए गए निर्देश

निलंबन की इस कड़ी कार्रवाई के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी तरह की हीलाहवाली स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी निलंबित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व एचएम पर FIR दर्ज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 अधिकारियों का तबादला, देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Bihar administrative reshuffle: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। किशनगंज में रोशन राज DCLR और विद्यानाथ पासवान अपर समाहर्ता बने

Visakhapatnam Patna Special Train: छठ पर विशाखापत्तनम से पटना के लिए चली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Visakhapatnam Patna special train: छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशाखापत्तनम और पटना जंक्शन के बीच पूजा ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जानिए शेड्यूल।

काशी-अयोध्या की तर्ज पर चमकेगा गयाजी और बोधगया, ₹3500 करोड़ के मेगा प्लान पर मुहर

Bihar tourism development: काशी और अयोध्या की तर्ज पर गयाजी और बोधगया का कायापलट होगा। 3500 करोड़ रुपये के मेगा प्लान का डीपीआर केंद्र को भेजा गया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा

Darbhanga Big News | थाने से 50 मीटर दूर धधकती रही दुकानें! दरभंगा में आग से 30 लाख का नुकसान, 2 घंटे बाद आई...

Darbhanga News: दरभंगा के कमतौल बाजार में भीषण आग से दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानदारों को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाने से 50 मीटर दूरी पर होने के बावजूद दमकल गाड़ी दो घंटे द