spot_img

पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता विपिन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

धेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता विपिन कुमार सिंह (Vipin Kumar Singh Murder) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है।

- Advertisement -

घटना उस वक्त की है जब वो ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय से अपनी कार पर सवार होकर घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले ही सुनसान जगह पर तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने गोली मार दी। घटना में मौके पर ही विपिन कुमार सिंह की मौत हो गई।

- Advertisement -

घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। वहीं पोस्टमार्टम में 2 गोली शरीर से मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है गांव से पहले और टिक्कर टोला से आगे कृष्ण मंदिर के समीप तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को रोका। कार पर सवार पैक्स अध्यक्ष ने सड़क पर ही साइड में गाड़ी रोक दी, लेकिन गाड़ी स्टार्ट ही थी। अपराधियों ने बंद गाड़ी पर ही गोली दागना शुरू कर दिया, जिससे पैक्स अध्यक्ष की मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -

टिक्कर टोला मोड़ के पास पुलिया पर अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। एक बाइक से उनकी कार का पीछा कर रहा था। पुलिया पर पहुंचते ही अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई। हालांकि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Raxaul Border News: रक्सौल सीमा पर अचानक ‘हड़कंप’, दो विदेशी नागरिक हिरासत में, क्या था मकसद?

रक्सौल सीमा पर दो विदेशी नागरिकों को बिना वैध कागजात के भारत में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया। इनमें स्विट्जरलैंड की महिला और म्यांमार का युवक शामिल है, जिससे#RaxaulNews,#BorderSecurity,#ForeignNationals

Gaya Wedding News: गया में शहनाई बजी, सात फेरे हुए और दूल्हे ने दुल्हन की मांग भी भरी, लेकिन सुबह क्या हुआ! बड़ा खुलासा...

Gaya Wedding News में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के अगले ही दिन दुल्हन और उसका परिवार लाखों के नकदी-जेवर लेकर फरार हो गया। दूल्हे ने पुलिस से शि#GayaWeddingNews,#BrideElopes,#BiharCrime

Darbhanga Health News: कुशेश्वरस्थान में स्वास्थ्य माफियाओं पर टूटा कहर! अवैध नर्सिंग होम-अल्ट्रासाउंड सील, जानिये पूरा मामला

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीओ की छापेमारी के बाद स्वास्थ्य माफियाओं में हड़कंप#DarbhangaNews,#HealthAction,#Kushweshwarsthan

Bihar Climate News: जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती: UNICEF और CIMP ने मिलकर बिहार के लिए बनाई खास रणनीति

यूनिसेफ और CIMP ने पटना में जलवायु परिवर्तन और WASH पर मीडिया संवाद आयोजित किया। इसमें बिहार की जलवायु चुनौतियों, उनके समाधान और साक्ष्य-आधारित रिपोर्टिंग पर चर#PatnaClimateNews,#BiharWASH,#ClimateChangeIndia