back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 2, 2026
spot_img

Madhubani के Indo-Nepal Border पर भारी मात्रा में शराब के साथ दो साइकिल और एक बाइक जब्त, तस्कर फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने अलग-अलग समय में की कार्रवाई
फोटो:जब्त शराब व बाइक के साथ एसएसबी जवान

- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी गंगौर कैंप के जवानों ने अलग-अलग समय में दो कार्रवाई करते हुए 1340 बोतल शराब के साथ दो साईकिल व एक बाइक जब्त किया है। हालांकि दोनों कार्रवाई में धंधेबाज मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवानों ने पहली कार्रवाई बॉर्डर पीलर संख्या 290 से एक किलोमीटर अंदर की। जहां कुछ धंधेबाज नेपाल से साईकिल पर 1200 बोतल शराब लादकर भारतीय क्षेत्र में ला रहे थे। इसकी गुप्त सूचना जवानों को मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: शराब केस के पुराने खिलाड़ी के पास से मिली पिस्टल, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा, दो गिरफ्तार

सूचना मिलते ही एएसआई तारा दत्त शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने धंधेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन धंधेबाज साईकिल व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में जवानों ने गंगौर गांव निवासी चंदन महतो व निर्धन महतो को नामजद किया हैं।

वहीं, दूसरी कार्रवाई हेडकांस्टेबल वीरेन्द्र के नेतृत्व में गंगौर गांव के नजदीक हुई। जहां जवानों को देख 140 बोतल शराब व बाइक छोड़कर धंधेबाज फरार हो गया। कंपनी इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट मोहोद मनीष देवानंद ने बताया कि जब्त शराब के साथ साईकिल व बाइक को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि एक कार्रवाई में नामजद व दूसरी कार्रवाई में अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इजरायल-ईरान युद्ध का कहर: भारतीय शेयर बाजार पर मंडराया संकट का बादल!

Stock Market: मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक उथल-पुथल का असर भारतीय अर्थव्यवस्था के हर पहलू पर...

BSNL Prepaid Plan: अब ₹997 का रिचार्ज चलेगा 164 दिन, झटपट उठाएं लाभ!

BSNL Prepaid Plan: अगर आप भी बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति चाहते हैं...

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने पार किया 327 करोड़ का आंकड़ा, छठे हफ्ते भी दिखा जलवा!

Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का...

Phalguna Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा 2026 पर करें श्री लक्ष्मीनारायण पूजा, पाएं सुख-समृद्धि

Phalguna Purnima 2026: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें