spot_img

मधुबनी के मधेपुर में योजनाओं की जांच के साथ ऑन द स्पॉट मामलों के निदान को आगे आए अधिकारी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
साप्ताहिक रूटीन के तहत बकुआ पंचायत में विकासात्मक योजनाओं की हुई स्थलीय जांच
प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने की विभिन्न योजनाओं की जांच

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार मधेपुर प्रखंड के बकुआ पंचायत में बुधवार को पहुंची प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की टीम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की स्थलीय जांच की।

- Advertisement -

यह साप्ताहिक जांच जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में की गई। अधिकारियों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की धरातलीय जांच की। जांच के उपरांत बकुआ पंचायत के सुंदरी स्कूल पर लगाए गए कैम्प में अधिकारियों ने आमलोगों की समस्याएं सुनी। इसमें कुछ मामलों का निबटारा ऑन द स्पॉट भी किया गया।

- Advertisement -

कुछ मामलों में फरियादियों से आवेदन लिए गए। अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, ग्रामीण सड़कों की समस्या, दाखिल-खारिज, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, भूमि अतिक्रमण, जमीन का सीमांकन, आदि से संबंधित था।

जांच कैंप में बीडीओ अर्चना कुमारी, सीओ पंकज कुमार सिंह, एमओ सुजीत कुमार, बीएओ शमीम अहमद अंसारी, बीसीओ ओमप्रकाश झा, मुखिया गुरुशरण यादव, सरपंच जगन्नाथ यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ. अफजल अहमद, हेल्थ मैनेजर प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार, बलराम कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में 12 घंटे में चोरों का खेल खत्म! मंदिर से चोरी लाखों के गहने-मूर्ति बरामद, महिला समेत 3 दबोचे

Siwan Police: सीवान पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की म#SiwanPolice,#TempleTheft,#BiharCrime

जहानाबाद-अरवल की बदहाल सड़कों को मिलेगी मुक्ति! बिहार सरकार का 82 करोड़ का मास्टरप्लान

Jehanabad News: जहानाबाद और अरवल जिलों में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने 82 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इससे शकुराबाद-कुर्था सड़क चौड़ी होगी#JehanabadNews,#BiharRoadProject,#ArwalDevelopment

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! वीक्षकों के हाथ लगी उत्तर पर्ची, केंद्र अधीक्षक पर भी गिरी गाज

Bihar Police Recruitment: वैशाली में बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। हाजीपुर के एक सेंटर पर वीक्षकों के पास उत्तर पर्ची मिलने पर केंद्र अधीक्#BiharPoliceRecruitment,#VaishaliNews,#HajipurExamFraud

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गृह प्रवेश: क्या अस्पतालों की बदहाली होगी दूर? मिला बड़ा संकेत!

Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में अपने नए सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले#BiharHealthMinister,#NishantKumar,#PatnaNews