spot_img

दरभंगा में मेरा तो तूझ में टूटना, बिखरना, मुकद्दर रहा है…पिया चली झूला झुलाबी का… पर खूब बजी ताली

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर बुधवार को जुबली हॉल में ‘सर्वभाषा कवि सम्मेलन’ का आयोजन हुआ।

- Advertisement -

कवि सम्मेलन की विधिवत शुरुआत कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रति-कुलपति प्रो. डॉली सिन्हा, कुलसचिव प्रो. कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद, अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सर्वभाषा कवि सम्मेलन में काव्य रस फुहार में श्रोतागण गोते लगाते रहे।

- Advertisement -

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा साहित्य के बिना इंसान की जिंदगी में रौनकता नहीं आती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

शायरी मरुभूमि में नाव खींचने के समान है। शायरी केवल तकनीक जानने का कार्य नहीं है। शायरी वक्त के साथ चलने का चीज नहीं है, ये तो वक्त के साथ मुकाबला करता है। शायरी का काम दिल की धड़कन को पहचानना है। शायरी फैशन का नाम नहीं है।

प्रो. अहमद का कहना ‘मेरा तो तूझ में टूटना, बिखरना, मुकद्दर रहा है पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक एवं संयोजक प्रो. अशोक कुमार मेहता ने मंच का संचालन करते हुए ‘पिया चली झूला झुलाबी का सस्वर मैथिली में पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया।दरभंगा में मेरा तो तूझ में टूटना, बिखरना, मुकद्दर रहा है...पिया चली झूला झुलाबी का... पर खूब बजी ताली डॉ. सुकृति ने संस्कृत में ‘पाठ्यपुस्तक पठनियम, समय पालन पर कविता पाठ की। डॉ. संजीत कुमार झा ‘सरस’ ने भी संस्कृत में ‘विद्यालय किम् कृत्रम ज्ञान जीवन प्रकाशम् कविता पाठ किया। प्रो.आफताब अशरफ ने उर्दू में ‘जान देता हैं अशरफ आप पर प्रो. मेहता को समर्पित करते हुए काव्य पाठ किया। शबाहत फातमा ने उर्दू में ‘हिंदुस्तान की जमीन से आसमां की बेटी हूं पर कविता पाठ किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस 250 साल पुराना भगवती मंदिर में आधी रात हुआ ' चमत्कार' ! चोरों की साजिश ऐसे हुई फेल, जानकर चौंक जाएंगे

डॉ. अमरकांत कुंवर ने हिंदी में ‘तुम होते ही सावन सलोने बन जाता है पर कविता पाठ किया। डॉ. उपासना झा ने हिंदी में काव्य पाठ ‘उससे दूर रहते हुए उसकी रोटी जोड़ रखा है मुझे को श्रोताओं ने खूब सराहा। पुतुल प्रियंवदा ने मैथिली में ‘बेटिये क क्या निमय पढ़ाने छी पर काव्य पाठ किया। कवि/कवयित्रियों की ओर से किये गये काव्य पाठ का सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह व प्रति-कुलपति प्रो. डॉली सिन्हा ने सभी कवि-कवयित्रियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ‘सर्वभाषा कवि सम्मेलन’ में कला संकाय के डीन प्रो. जितेंद्र नारायण, कुलानुशासक डॉ. अजयनाथ झा, प्रो. चंद्रभानू सिंह, उप-कुलसचिव प्रथम डॉ. कामेश्वर पासवान, उप-कुलसचिव द्वितीय डॉ. दिव्या रानी हंसदा, पेंशन पदाधिकारी डॉ. सुरेश पासवान, वाणिज्य डीन प्रो. बीबीएल दास, प्रो. अरुण कुमार सिंह. प्रो. अजीत कुमार सिंह व अन्य शिक्षक शिकेत्तरकर्मी तथा छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गृह प्रवेश: क्या अस्पतालों की बदहाली होगी दूर? मिला बड़ा संकेत!

Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में अपने नए सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले#BiharHealthMinister,#NishantKumar,#PatnaNews

शिवहर में सिलेंडर का खौफनाक ब्लास्ट! 6 घर जलकर खाक, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

Bihar Cylinder Blast: बिहार के शिवहर में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट में छह घर जलकर राख हो गए और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।#BiharNews,#ShivharBlast,#CylinderBlast

Death Penalty: मासूम से दरिंदगी करने वाले को दुष्कर्मी को फांसी! 60 दिन में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला

Pune Death Penalty: पुणे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को मात्र 60 दिन में फांसी की सजा सुनाई। यह महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहास#PuneDeathPenalty,#MaharashtraCrime,#SwiftJustice

पटना मेट्रो पर CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: मलाहीपकड़ी तक तय हुई लोकार्पण की तारीख!

Bihar Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो परियोजना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को 02 जुलाई 2026 तक मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का काम पूरा करने का निर्देश#BiharMetro,#PatnaMetro,#SamratChoudhary