back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

लखनौर के विवेकानंद मिश्र ने मारी BPSC में बाजी, बचपन से होनहार Vivekananda के पिता Darbhanga के Benipur में हैं BDO

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

लखनौर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के बलिया पंचायत निवासी अमोल मिश्र के पुत्र विवेकानंद मिश्र को 66वीं बीपीएससी परीक्षा में 31वां स्थान प्राप्त हुआ। विवेकानंद की सफलता पर परिजन सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इस बार इस परीक्षा में कुल 689 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसकी लिखित परीक्षा का परिणाम 13 अप्रैल को घोषित किया गया था।

- Advertisement -

बचपन से ही होनहार विवेकानंद मिश्र की दसवीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल राजगीर से हुई। उन्होंने 2011 की बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किया था। इसके बाद 12वीं की परीक्षा मिथिला पब्लिक स्कूल फारबिसगंज से उत्तीर्ण की। फिर इतिहास विषय से स्नातक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से और स्नातकोत्तर सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली से अच्छे अंकों के उत्तीर्ण की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India Nepal Border: नेपाल चुनाव के कारण सीमा सील, जानें कब तक रहेगी पाबंदी और क्या हैं इंतजाम

वे तीन भाई में सबसे छोटे हैं। माता सरोज मिश्र हाउस वाइफ हैं। इनके पिता वर्तमान में दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता पर ग्रामीण नरेश झा, जानकी नंदन झा, युगल किशोर झा, विद्यानंद झा सहित कई गणमान्य लोग तथा जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स: 4 मार्च के लिए नए कोड्स लाइव, जानें कैसे पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स

मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और गेमर्स...

Holi 2026: जानें भगवान कृष्ण और राधा रानी ने कैसे खेली रंगों वाली होली

Holi 2026: रंगों का पावन पर्व होली, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अविभाज्य...

होली विशेज 2026: डिजिटल दौर में ऐसे भेजें रंगों भरी शुभकामनाएँ

Holi Wishes: जैसे-जैसे रंगों का त्योहार होली नजदीक आता है, आधुनिक डिजिटल युग में...

होली 2026: जानिए इस पावन पर्व का महत्व, कथा और शुभ मुहूर्त

Holi 2026: सनातन धर्म में होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें