spot_img

संस्कृत भाषा के माध्यम से होने वाले सामाजिक परिवर्तन का गवाह बनेगा मधुबनी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
संस्कृत भारती के तत्त्वावधान में 9-15 तक आयोजित होगा संस्कृत सप्ताह समारोह
संस्कृत सप्तपदी नाम से इस वर्ष संस्कृत सप्ताह का होगा आयोजन
सप्तपदी का आयोजन कर मनाया जाएगा संस्कृत सप्ताह समारोह
9 को उद्घाटन एवं 15 को होगा सम्पूर्ति कार्यक्रम
संस्कृतभारती के कार्यकर्त्ताओं नें संस्कृत सप्ताह को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय
राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में संस्कृत की भूमिका होगी अहम
संस्कृताध्ययन से राष्ट्र का होगा समुन्नति
सामाजिक कूरितियाँ नष्ट करने में संस्कृत भाषा का अध्ययन है आवश्यक
फोटो: प्रेस को संबोधित करते संस्कृत भारती के प्रान्तप्रचार प्रमुख डॉ.रामसेवक झा

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। संस्कृत भारती बिहार प्रान्त के तत्त्वावधान में 9 से 15 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा। इसको लेकर संस्कृत भारती बिहार प्रान्त के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। इस वर्ष बिहार में संस्कृत सप्तपदी नाम से संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

इसके तहत सभी जिलों के जिला संयोजकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने जनपदों में संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पंचायत से जनपद स्तर पर्यन्त सात दिनों तक व्यापक रूप से संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार कर सप्तपदी कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में सफल प्रयास करें।

- Advertisement -

इस बात की जानकारी देते हुए संस्कृत भारती बिहार प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ.रामसेवक झा ने बताया कि 9 अगस्त को संस्कृत सप्ताह का विधिवत् उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद सभी कार्यकर्ता अपने निवास जिलों में संस्कृत सप्तपदी योजना के अन्तर्गत सप्त विद्यालयों से सम्पर्क स्थापित कर संस्कृत भाषा के माध्यम से होने बाले सामाजिक परिवर्तन के विषयों को अवगत कराएंगे।संस्कृत भाषा के माध्यम से होने वाले सामाजिक परिवर्तन का गवाह बनेगा मधुबनीसात जगहों पर संस्कृत शोभायात्रा,संस्कृत चौपाल,संस्कृत सम्भाषण संदेश पत्रिका के ग्राहकों को जोड़ना, सात घरों में जाकर संस्कृत परिचयपाठ से अवगत कराना, संस्कृत छात्र सम्मेलन कर युवाओं को संस्कृताध्यन पर बल देने हेतु प्रेरित करना तथा सात सरकारी व निजी विद्यालयों से सम्पर्क स्थापित कर संस्कृत के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए आग्रह करना आदि कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।संस्कृत भाषा के माध्यम से होने वाले सामाजिक परिवर्तन का गवाह बनेगा मधुबनीवहीं डॉ. झा ने बताया कि जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखकर विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह का आयोजन करने का निवेदन किया गया है। उन्होंने कहा सामाज में व्याप्त कुरीतियों को नष्ट करने में संस्कृत भाषा की भूमिका अहम है।अतः सभी को रूचि के साथ अपने बच्चों को संस्कृत पढ़ने हेतु प्रेरित करना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct