spot_img

दरभंगा के बिरौल में मोहर्रम पर निकला ताजमहल वाला ताजिया, जुलूस के साथ नुमाइशी खेल के दौरान दस लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement -

फोटो। खेबा पुलघाट में ताजमहल का रूप देकर निर्माण किया गया ताजिया जुलूस में शामिल लोग।

- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दस दिनों से मनाया जा रहा मोहर्रम पर्व दसवीं तिथि पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

- Advertisement -

इस दौरान सुपौल बाजार के गाछीटोला,बिचला टोला,खेबा टोला, डुमरी,अकबरपुर बेंक के मोहर्रम कमेटी के द्वारा भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। सुपौल बाजार के शैखपुरा, पुराना थाना चौक, हाटगाछी, शिवाजी नगर, मास्टर चौक, पुलघाट, सिनेमा रोड, बस स्टैंड, एस एच 56, मदरसा रोड से गुजरते हुए करबला पंहुचा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

जहां आधा दर्जन ताजिया का मिलन करने के बाद विभिन्न कमेटी के सदस्यों ने नुमाइशी खेल प्रस्तुत किया। जुलूस के दौरान लगभग दस लोग जख्मी हुए जिसे निजी क्लिनिक मे प्राथमिक उपचार कराया गया।

करबला से जिरात होते हुए पुनः पुराना चौक,हाटगाछी पहुंचा जहां से जुलूस अपने अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गया। जुलूस में शामिल महिला और बच्चों ने जमकर मिठाई की खरीदारी किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

मोर्हरम कमेटी के सदस्यों में मो.नुरूल, खेबा टोला मो. नौशाद, मो.नेयाज, मो. गुड्डू, मो.दाउद, आरजू, बलिया के चांद बाबू सहित कई गणमान्य लोग जुलूस को संतुलित करने का कमान थाम रखा थे।

वहीं, दंडाधिकारी के रूप में सीओ विमल कुमार कर्ण, थानाध्यक्ष पुनि ब्रहमदेव सिंह,अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, पीएस आई मनीष कुमार व नीतीका सागर सहित कई पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ चौकसी करते देखे गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches