दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शोभन बाइपास लूटकांड को लेकर डीएसपी कृष्ण नंदन प्रसाद ने लहेरियासराय
थाना पर प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस लूटकांड के तुरंत बाद ही पुलिस नाकाबंदी कर दो युवकों को पकड़ा था।
इस घटना के आलोक में सिमरी थाने में प्राथमिकी (150/22) दर्ज की गई थी। पकड़े गए दोनों से पूछताछ के बाद अन्य लोगों के विरुद्ध भी बात सामने आ रही थी। उन्होंने कहा कि कई बिंदुओं पर सिमरी पुलिस जांच कर रही थी। मामले के खुलासे में थोड़ी देर हुई।






उन्होंने कहा कि अपराधियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार मोबाइल, एक आधार कार्ड एवं एक एसप्लेंडर मोटरसाइकिल (BR7AL-1309) बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांडी गांव निवासी मो.आलम के पुत्र मो. इरफान, स्व. भिखारी यादव के पुत्र राम किशोर यादव एवं मो. पप्पू के पुत्र मो. जाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
असल में सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष मो.शमशाद ने इतनी तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की थी कि जिसका अंदाजा भी लोग नहीं लगा सकते थे। इस घटना में शिव शंकर पासवान की लूटी गई सामानों में मोबाइल, 500 रुपए नकद, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेकबुक, अमेरिकन टूरिस्ट बेग आदि पुलिस ने बरामद कर लिया।







