दरभंगा, देशज टाइम्स। आज लहेरियासराय गुदरी स्थित कामरेड विजय कांत ठाकुर स्मृति भवन सीपीआईएम जिला कार्यालय में विजय ठाकुर की चौथी पुण्यतिथि सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य राम अनुज यादव अध्यक्षता में संपन्न हुई।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा आज विजय कांत ठाकुर की चौथी पुण्यतिथि है। कामरेड ठाकुर किसान मजदूर मेहनतकश गरीबों के लोकप्रिय नेता थे। आज पूरे राज्य में कामरेड ठाकुर की चौथी पुण्यतिथि मनायी जा रही है।






उन्होंने कहा कि भाजपा की खरीद-फरोख्त के जरिए सरकारों के अपहरण की कार्रवाई को महागठबंधन ने मुंहतोड़ जबाव दिया है। कहा कि बिहार की ओर से भाजपा के साम्प्रदायिक तानाशाही के मुकाबले के लिए प्रगतिशील वामपंथी एवं धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होने का यह सकारात्मक संदेश है।
बिहार में महागठबंधन एवं जदयू के नेतृत्व में सरकार का गठन एक अत्यंत ही सकारात्मक राजनीतिक घटना विकास है। पार्टी इसका पुरजोर समर्थन करती है। महागठबंधन एवं जनपक्षी मुद्दों पर आयोजित राज्यव्यापी सफल आंदोलन ने इस घटना विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भाजपा के नेतृत्व में बढ़ती कारपोरेटपरस्त साम्प्रदायिक तानाशाही को बिहार में एक जबरदस्त झटका लगा है। महाराष्ट्र में शिवसेना को तोड़ने एव दल बदलुओं को लेकर सरकार बनाने की सफलता के बाद भाजपा नेतृत्व की नजर बिहार पर लगी हुई थी। भाजपा ने अपने सहयोगी जदयू को अंदर से तोड़ने और राजनीतिक तौर पर उसके वजूद को समाप्त करने की सोची-समझी राजनीति पर भाजपा कार्य कर रही थी।
इस कार्रवाई को बिहार में वाम दलों समेत महागठबंधन में मुंह तोड़ जवाब दिया और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि 15 अगस्त को बिहार में पार्टी स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पर पूरे देश राज्य जिला ब्रांच स्तर पर आजादी का 75 मी वर्ष गांठ मनाकर संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार की घटना विकास ने देश के पूरे विपक्ष को संदेश दिया है कि स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर वे साम्राज्यवाद विरोधी आंदोलन में शामिल हमारे पुरखों के सपने के भारत को बचाने के लिये एवं संविधान, लोकतंत्र तथा धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए एकजुट हो और आर.एस.एस., भाजपा के एजेंडे को नाकाम करने के लिए आगे आएँ। बिहार ने आपातकाल के खिलाफ भी पूरे देश की अगुवाई की थी और अब एक बार फिर से देश को आरएसएस-भाजपा से मुक्त करवाने में अगुवाई करेगा।
सीपीआईएम जिला सचिव अविनाश ठाकुर मंटू ने कहा कि कामरेड ठाकुर के नेतृत्व में दरभंगा जिले में जमीन पर गरीबों
का संघर्ष हुआ था उस संघर्ष के रक्षा की लड़ाई चल रही है। दरभंगा जिले में जाले मनीगाछी और दरभंगा शहर में बुलडोजर चलाने की कोशिश हुई लेकिन उसको पार्टी ने मुकाबला किया और बुलडोजर को पीछे हटाया ठाकुर जी ने शोषण पर आधारित समाज बदलने का संकल्प लिया था उस संकल्प को आगे बढ़ाकर किसान मजदूरों के संघर्ष को मजबूत करते हुए पार्टी संघर्षों को उठाने का हमें संकल्प लेना चाहिए यही आज के दौर में कामरेड ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी
संकल्प सभा को सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत दिनेश झा महेश दुबे गोपाल ठाकुर राम सागर पासवान प्रमोद सिंह विश्वनाथ लाल दास रामधनी झा कर्मचारी नेता फुल कुमार झा सीटू राज्य कमेटी सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी नथनी कुमार झा रघुनाथ झा रामप्रीत राम शिवनंदन यादव सुशीला देवी आदि ने भी संबोधित किया।
श्रद्धांजलि संकल्प सभा में पीडी पीपुल्स डेमोक्रेसी के संपादक राजीव राजीव झा के असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया और 15 अगस्त को सभी स्तर पर आजादी के75 वर्षगांठ बनाने का संकल्प लिया गया।








You must be logged in to post a comment.