spot_img

दरभंगा ने खाई कसम…नशा से करेंगे तौबा…अमृत भरे महोत्सव में यही संकल्प…आजीवन नशे से रहेंगे दूर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला स्कूल, दरभंगा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, केंद्र सरकार की ओर से संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

उक्त कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके साथ ही नगर विधायक  संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा एवं गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह उपस्थित होकर भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिज्ञा कार्यक्रम में भाग लिया।दरभंगा ने खाई कसम...नशा से करेंगे तौबा...अमृत भरे महोत्सव में यही संकल्प...आजीवन नशे से रहेंगे दूर
उक्त कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं मद्य निषेध अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहभागिता के साथ किया गया।

- Advertisement -

उक्त अवसर पर सांसद की ओर से उपस्थित सभी विधायक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मद्य निषेध अधीक्षक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, विद्यालय के प्राचार्य एवं बाकी उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों तथा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गयी।दरभंगा ने खाई कसम...नशा से करेंगे तौबा...अमृत भरे महोत्सव में यही संकल्प...आजीवन नशे से रहेंगे दूर
सबने सत्य निष्ठा से साथ यह शपथ लिया कि आजीवन नशे का सेवन नहीं करेंगे। दैनिक जीवन में भी नशा से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं होते हुए नशाबंदी को लागू करने के लिए जो भी विधि-सम्मत कारवाई अपेक्षित है, उसे करेंगे।
सांसद ने नशा मुक्त भारत अभियान के महत्ता के बारे में बताया। आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार की ओर से इस अभियान का विस्तार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

वर्तमान में 272 सबसे संवेदनशील जिलों में इसे लागू किया गया है, जिसका विस्तार और 108 जिलों में किया जाना है, ताकि नशा मुक्त भारत का सपना जल्द पूरा हो सके।दरभंगा ने खाई कसम...नशा से करेंगे तौबा...अमृत भरे महोत्सव में यही संकल्प...आजीवन नशे से रहेंगे दूर डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने यह भी बताया कि देश भर में ड्रग्स के खिलाफ जागरुगता फैलाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार को नोडल मंत्रालय नामित किया गया तथा इस अभियान अन्तर्गत युवाओं छात्रों एवं अन्य वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए देश भर में विभिन्न जगहों पर गतिविधियां शुरू की गई हैं। इस विशेष अभियान के माध्यम से मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्परिणामों से देश भर में अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision