back to top
23 जुलाई, 2024
spot_img

बिहार में मारे गए सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की हुई पुष्टि

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

खगड़िया शहर के सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि होते ही सूअरों को मारने का फैसला लिया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि होने के उपरांत इनफेक्टेड जोन जयप्रकाश नगर, खगड़िया सदर के 1 किलोमीटर की परिधि में सूअरों को उच्चस्तरीय टीम के निगरानी में मारने का निर्णय लिया गया।

सूअर पालकों को मुआवजा देने के लिए दर एवं प्रक्रिया निर्धारित है और इसके लिए राशि की प्रतिपूर्ति पशुपालन निदेशालय, बिहार द्वारा की जाएगी। अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोकथाम हेतु उच्चस्तरीय टीम के निगरानी में जयप्रकाश नगर के इनफेक्टेड जोन के 1 किलोमीटर परिधि में आने वाले सभी ग्रामों/वार्डों में सूअरों को मारा जाएगा।

अगर इनफेक्टेड जोन के सूअरों को नहीं मारा जाएगा, तो इस रोग का विस्तार खगड़िया के सभी प्रखंडों में होने की संभावना है। इनफेक्टेड जोन से 10 किलोमीटर के परिधि में स्थित क्षेत्र को सर्विलांस जोन मानते हुए अगले 3 माह तक सर्विलांस हेतु नमूनों का संग्रहण कर जांच हेतु संस्थान को उपलब्ध कराना है।

पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना से आए उच्च स्तरीय जांच दल द्वारा जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 22 एवं 23 में सूअरों में फैली अज्ञात बीमारी की जांच की गई थी एवं सैंपल कलेक्शन किया गया था।

जयप्रकाश नगर से संग्रहित किए गए सैंपलों को जांच के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आनंद नगर, भोपाल को प्रेषित किया गया था। संस्थान से प्राप्त रिपोर्ट में 7 में से 5 सैंपल पॉजिटिव प्रतिवेदित किए गए एवं सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया में सूअरों के अचानक मरने की सूचना जिलाधिकारी को जुलाई माह की 24 तारीख को प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग, बिहार से उच्च स्तरीय जांच दल को बुलाया गया था।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार द्वारा अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग के रोकथाम के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है। नेशनल एक्शन प्लान के अनुसार अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग उद्भेदन स्थल से ग्रसित क्षेत्र के 1 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी ग्राम/ वार्डों को “इनफेक्टेड जोन घोषित करते हुए शमन संबंधी सभी आवश्यक कार्रवाई की जानी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi in Action! पहुंचे मब्बी थाना, FIR और लंबित केसों की ली क्लास

दरभंगा | वरीय पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police - SSP), दरभंगा, ने मब्बी...

NAVODAYA VIDYALAYA DARBHANGA में 8वीं के छात्र की मौत पर साजिश की बू, हाउस मास्टर और पूर्व प्राचार्य पर लटकी शक़ की सुई, SIT...

दरभंगा के पचाढ़ी जवाहर नवोदय विद्यालय (Pacharhi Jawahar Navodaya Vidyalaya) में आठवीं कक्षा के...

Darbhanga के अधिवक्ताओं ने याद किए आज़ादी के 3 महानायक! तिलक, आज़ाद और लक्ष्मी सहगल…श्रद्धा-सुमन अर्पित

दरभंगा। वकालतखाना भवन, दरभंगा में बुधवार को तीन महान स्वतंत्रता सेनानियों — अमर शहीद...

Darbhanga के खेत में बिजली बनी काल – करंट से सिंहवाड़ा के किसान अर्जुन की दर्दनाक मौत, गांव में सन्नाटा

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद वार्ड संख्या 12 में बुधवार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें