spot_img

मधुबनी के खुटौना में गैस सिलेंडर फटने से उठा आग का गोला, भीषण आग से ढाई लाख की संपत्ति राख

spot_img
- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के नहरी पंचायत अन्तर्गत बेला गांव में बीते शुक्रवार की संध्या सिलेंडर के फटने से फूस के घर में भीषण आग लग गई जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक बेला गांव निवासी चंदे मंडल की पत्नी विमला देवी (42) रात्रि भोजन बनाने हेतु जब गैस चूल्हे को जलाने लगी तभी सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण आग लग गयी। देखते-ही-देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। विस्फोट इतना तगड़ा था कि जब गैस सिलेंडर फटा तो उसका ऊपरी हिस्सा निकट के ट्रांसफर्मर से टकराकर एक अन्य व्यक्ति के एस्बेस्टस पर जा गिरा जिससे एस्बेस्टस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

ग्रामीण सुमन कुमार तथा संजय कुमार शौर्य ने बताया कि ऐसा भयावाह मंजर पहले कभी नहीं देखा ।बिजली नहीं रहने से एक बड़ा खतरा टल गया। पीड़ित महिला विमला देवी ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर उज्ज्वला योजना के तहत भारत गैस का कनेक्शन उमा इंटरप्राइजेज खुटौना से लिया था।

- Advertisement -

उसने बताया कि आग लग जाने से कैश सहित आटा, दाल, चावल तथा गेंहू इत्यादि मिलाकर ढाई लाख रुपए की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। मुंबई से मेरा बेटा घर आया था और आग से घर जलकर राख हो गया। वहीं आग को बुझाने के क्रम में महिला के पति चंदे मंडल के हाथ जल गये। हालांकि वक्त रहते सबको बचा लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision