spot_img

दरभंगा के बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहली बैठक में ही विकास का एजेंडा तैयार

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। चैंबर ऑफ कॉमर्स बिरौल की पहली बैठक शनिवार को अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सुपौल बाजार के पुराना थाना चौक स्थित कबीर विद्यापीठ परिसर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष एवं सचिव रंजीत भगत ने सर्व प्रथम उपस्थित सदस्यों को चुनाव संपन्न कराने एवं संगठन का दायित्व देने के लिए  बधाई दिया।

- Advertisement -

संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आगे की कार्यवाही शुरू की गई।जिसमें कोषाध्यक्ष के पद के लिए श्याम माहथा एवं हरेराम सहनी के बीच मतदान कराया गया। जिसमें श्याम माहथा को 42 एवं हरेराम सहनी को 7 मत प्राप्त हुए। तीन सदस्यों ने नोटा को समर्थन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

वहीं अध्यक्ष ने संगठन मे नौ सदस्यों को केबिनेट मे रखा है।जिसमें सुरेंद्र आचार्य, राजेश चौरसिया, विनोद सहनी,कवीर महतो, अशोक माहथा, बबन सिंह, मुन्ना चौधरी,फूलहसन अंसारी,अमृत सोनी शामिल हैं। बैठक के अंत में इन्द्र भूषण प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि सुपौल बाजार मे पुलघाट से हाटगाछी तक जाम एवं जल जमाव की समस्य को दूर करना, बाजार के मुख्य स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करना चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रथम प्राथमिकता होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

स्थायी कार्यालय होने तक संगठन का कार्य अध्यक्ष के निवासस्थान से संचालन होगी,जिसकी घोषणा इन्द्र भूषण प्रधान ने स्वयं किया।

बैठक समापन की घोषणा सचिव रंजीत भगत ने की मौके पर संजीव झा, बिजली कांत झा,पप्पू नायक,सुधाकांत ठाकुर, रामबाबू माहथा, शत्रुघ्न सहनी, सौरभ झा, नैयाज अहमद, विनय भूषण महतो, बबलू प्रसाद, रमेंद्र मंडल, उपेंद्र गाड़ा सहित कई सदस्यों ने श्याम माहथा को संगठन का कोषाध्यक्ष चुने जाने का बंधाई दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision