spot_img

मधुबनी के स्कूल में परोस दिया छिपकली गिरा मध्याह्न भोजन, खाने से कई बच्चे बीमार, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
राजनगर प्रखंड के कसियोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय का मामला
फोटो :कसियोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय व एमडीएम में छिपकली

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के राजनगर प्रखंड के कसियोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दोपहर मेनू के हिसाब से शनिवार होने के कारण बच्चे को खिचड़ी बना कर खाने के लिए थाली में परोसा गया।

- Advertisement -

वहीं कई बच्चे खिचड़ी थोड़ी बहुत खा चुके थे इसी दौरान एक बच्चे की नजर थाली में परोसे गए खिचड़ी में छिपकली पर पड़ी। इसके बाद बच्चे ने इसकी शिकायत स्कूल के एचएम से की जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

दो चार बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद सभी बच्चों को राजनगर पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी चिकित्सा की। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सूचना पाकर पूर्व पीएचईडी मंत्री सह राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान पीएचसी पहुंचे और बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात की। वहीं स्कूल के एचएम को भी लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाई। इस लापरवाही के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

वहीं स्कूल के एचएम व रसोईये ने खुद की लापरवाही पर पर्दा डालते हुए इसे महज एक संयोग बताया और आगे से सावधानी बरतने की बात कही।अब सवाल उठता है कि छिपकली मिला एमडीएम स्कूल के बच्चों के बीच परोस दिया गया।

खाना परोसने से पूर्व क्यों नहीं खाने की निगरानी की गई और बच्चों की थाली में जब खाना परोसा गया तो स्कूल के शिक्षक और एचएम ने क्यों नहीं इसको खुद देखा जिससे बच्चे छिपकली गिरे हुए खाना खाने को लाचार हुए।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

इस लापरवाही के लिए जितना रसोईया जिम्मेवार है उतने ही स्कूल के शिक्षक भी।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और सरकार इसके लिए क्या कार्रवाई करती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision