
मुख्य बातें
कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का डीएओ ने किया उद्घाटन
खरीफ फसलों में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे किसान
झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
झंझारपुर,मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर सुखेत स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ. सुधीर दास, आत्मा के सह निदेशक राकेश कुमार राहुल एवं अन्य गणमान्य लोगों की ओर से दीप प्रज्वलन कर किया गया। वैज्ञानिकों के इस कार्यक्रम में किसान खरीफ फसलों में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही केंद्र के वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे। उसका यथासंभव समाधान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से किया जाएगा।
उक्त बातें उदघाटन के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएओ अशोक कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि बदलते जलवायु परिवेश में वैज्ञानिक पद्धति से लाभकारी कृषि विषय पर कार्यक्रम में विस्तृत से चर्चा होगी। कार्यक्रम का संचालन डॉङ राहुल सिंह राजपूत कर रहे थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए पुरुष एवं महिला किसान बंधुओं की सहभागिता रही।इस अवसर पर किसान महेश्वर ठाकुर, बेनाम प्रसाद, बीटीएम शिव कुमार के अलावा केंद्र के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।






