spot_img

शर्मनाक: मोतिहारी में तीन वर्षीय बच्ची से रिश्तेदार ने किया रेप, खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक तीन वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची के साथ यह शर्मनाक हरकत उसके एक रिश्तेदार ने ही की है।

- Advertisement -

बच्ची के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलने के बहाने बहला फुसला कर वह बच्ची को अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। वहीं, खून से लथपथ रोती हुई बच्ची जब घर पहुंची तब उसने अपनी मां के पूछने पर सारी जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए संग्रामपुर पीएचसी लाया गया लेकिन बच्ची की नाजुक स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया। जहां बच्ची को 8 टांके लगे हैं।

- Advertisement -

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बीती शाम वह खाना बना रही थी।उसी दौरान उसके पट्टीदारी का एक लड़का आया और बच्चों को खेलने के लिए बुलाकर ले गया। एक घंटा बाद जब सभी लौटे तो बच्ची की स्थिति खराब थी। बच्ची के अंग से खून निकल रहे थे और वह डर से कांप रही थी। पूछने पर बच्ची ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी।बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार बच्ची को आठ टांके दिए गए हैं। बच्ची की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue News: बिहार राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: अब अधिकारियों को हमेशा ऑन रखना होगा फोन, WhatsApp भी अनिवार्य!

संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी नही दी। उन्होंने बताया कि पीएचसी में बच्ची के भर्ती होने के बाद चिकित्सक की जानकारी देने पर घटना के बारे में मालूम हुआ। उसके बाद पुलिस ने स्वयं परिजनो इसकी जानकारी लेने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

दिल्ली के कालकाजी में एक रेस्टोरेंट और उससे सटी इमारत में भीषण आग लग गई, जहां तीन एलपीजी सिलेंडर फटे। दमकलकर्मियों ने बहादुरी से 75 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी को#KalkajiFire,#DelhiNews,#FireSafety

सिर्फ Vaibhav ही नहीं! सूर्यवंशी परिवार से निकला एक और तूफानी बल्लेबाज, 20 चौकों के साथ ठोका पहला शतक

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा पहला शतक। 83 गेंदों में 103 रनों की संयमित पारी से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने सोशल मीडिया पर जत#SamastipurCricket,#AashirwadSuryavanshi,#BiharCricket