spot_img

बिहार में क्राइम बेखौफ, अपराधियों ने दो चौकीदारों को गोलियों से भूना, एक की मौत

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने पुलिस पर भी हमला करना नहीं छोड़ा। बीती रात बेखौफ अपराधियों ने खगड़िया में ड्यूटी कर रहे दो चौकीदारों लौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवन पंचायत के चौकीदार जयनारायण पासवान एवं श्याम सुंदर साह को गोलियों से भून डाला।

- Advertisement -

इसमें से एक चौकीदार जयनारायण पासवान की मौत इलाज के लिए बेगूसराय लाते समय रास्ते में हो गई, जबकि दूसरे श्याम सुंदर साह का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बनहेर बांध के पास की है।

- Advertisement -

गोलीबारी को लेकर घायल चौकीदार के परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इनकार किया है। आशंका जताई जा रही है कि प्रत्येक दिन रात में चौकीदार की ड्यूटी रहने के कारण उस रास्ते से गुजरने वाले अपराधी और शराब माफियाओं को काफी परेशानी होने लगी थी, जिसके कारण दोनों चौकीदार पर जानलेवा हमला किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार का इक्वेशन! PM Modi से मिलने Delhi रवाना हुए CM सम्राट, इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा!

जानकारी के अनुसार, चौकीदार जयनारायण पासवान एवं श्यामसुंदर साह रात में बांध पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान आए मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए भून डाला।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, तमाम वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती श्यामसुंदर साह की हालत नाजुक बनी हुई है तथा यहां भी पुलिस मामले का इनपुट जुटाने के प्रयास में लगी हुई है।

गोली की आवाज सुनकर जब तक आस पड़ोस के लोग दौड़े, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके पर से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों चौकीदार को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही जयनारायण पासवान की मौत हो गई है, जबकि श्यामसुंदर साह का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: लू का रेड अलर्ट, 20 जिलों में पारा 40 पार, जानिए कब मिलेगी राहत?

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तपती...

Bihar Panchayat Elections 2026: पहली बार EVM से वोटिंग, आयोग ने तेज की तैयारी, DM को दिए अहम निर्देश

Bihar Panchayat Elections 2026: इस साल के अंत में होने वाले पंचायत चुनावों को...

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, Darbhanga को भी मिला है कुछ खास, 40 पुलिस निरीक्षकों का विशेष शाखा में तबादला

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यालय...

Bihar Accident Vehicle Release: बिहार पुलिस का बड़ा आदेश, अब 24 घंटे में वापस मिलेगी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी!

Bihar Accident Vehicle Release: अब बिहार में सड़क दुर्घटना के बाद आपकी गाड़ी यूं...