back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर बनेंगे विधान परिषद सभापति, किया सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी, राबड़ी देवी की मौजूदगी में नामांकन

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जदयू के एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अन्य महागठबंधन के नेता मौजूद थे। एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद के सभापति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा पहले ही जदयू ने कर दी थी । सदन में महागठबंधन सदस्यों की संख्या को देखते हुए यह तय है कि बिना किसी अड़गे के देवेश का सभापति बनना तय है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal Politics: बंगाल में ओवैसी का सियासी दांव, TMC की बढ़ी टेंशन, क्या बदलेंगे चुनावी समीकरण?

एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी के रहने वाले है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। इससे पूर्व विधान परिषद में अभी सभापति के पद पर भाजपा कोटे से आने वाले अवधेश नारायण सिंह थे, जिन्हें राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्हें अपना पद छोड़ने को कहा गया था।

- Advertisement -

विधान परिषद चुनाव में लगातार चार बार निर्वाचित हुए देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधान परिषद में आए हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। वर्ष 2004 में वह जदयू में शामिल हो गये। 2008, 2014 और 2020 के विधान परिषद चुनाव में लगातार चार बार निर्वाचित हुए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: पंजाब किंग्स को रिकी पोंटिंग का ‘गलतियों से न डरो’ मंत्र

IPL 2026: क्रिकेट के महाकुंभ का बिगुल बज चुका है, और फैंस का उत्साह...

MacBook Neo पर बंपर छूट: अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक, जानिए डील्स और फीचर्स!

MacBook Neo: एप्पल के प्रीमियम लैपटॉप, मैकबुक नियो पर अब तक की सबसे बड़ी...

Bihar Politics: नई पिच पर न्यू स्पिन…खगड़िया में क्यों चाचा… हां भतीजा… पिघली चाचा-भतीजे की राजनीतिक बर्फ, चिराग ने छुए पारस के पैर और...

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान हाल ही में...

Patna Metro: पटना में सरपट दौड़ेगी मेट्रो, मलाही पकड़ी स्टेशन पर काम पूरा, जल्द मिलेगा संचालन का ग्रीन सिग्नल

Patna Metro: बिहार की राजधानी पटना की रफ्तार अब थमने वाली नहीं है। विकास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें