spot_img

बीवी का गुस्सा अबोध बच्चों पर उतार दिया, जल्लाद बाप ने तीन बच्चों को खिलाया जहर, एक की मौत, दो नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बीवी का गुस्सा कलियुगी बाप ने अबोध बच्चों पर उतारा और तीन बच्चों को  जहर दे दिया। इससे, एक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल वालों के बयान पर गिरफ्तार लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया, घुसियार गांव के रहने वाले राहुल पांडेय का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई, कि पत्नी नाराज होकर अपनी एक बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गई। पत्नी के घर छोड़ कर मायके चले जाने से नाराज राहुल पांडेय ने अपने तीनों पुत्रों को जहर खिला दिया. बच्चों की स्थिति खराब होने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue News: बिहार राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: अब अधिकारियों को हमेशा ऑन रखना होगा फोन, WhatsApp भी अनिवार्य!

जानकारी के अनुसार, जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहां एक पिता ने स्वयं अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है।

घटना संग्रामपुर के घुसियार गांव की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घुसियार गांव निवासी राहुल पांडे का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढा कि पत्नी नाराज होकर अपनी एक बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गई।

पत्नी के घर छोड़ने के बाद नाराज राहुल पांडे ने अपने तीनों पुत्रों को जहर खिला दिया। बच्चों की स्थिति खराब होने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर स्थिति में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे का इलाज चल रहा है।

दोनो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी राहुल पांडेय की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

दिल्ली के कालकाजी में एक रेस्टोरेंट और उससे सटी इमारत में भीषण आग लग गई, जहां तीन एलपीजी सिलेंडर फटे। दमकलकर्मियों ने बहादुरी से 75 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी को#KalkajiFire,#DelhiNews,#FireSafety

सिर्फ Vaibhav ही नहीं! सूर्यवंशी परिवार से निकला एक और तूफानी बल्लेबाज, 20 चौकों के साथ ठोका पहला शतक

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा पहला शतक। 83 गेंदों में 103 रनों की संयमित पारी से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने सोशल मीडिया पर जत#SamastipurCricket,#AashirwadSuryavanshi,#BiharCricket