spot_img

क्या यही सुशासन है… बैंक लूट कर भाग रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर खेत से दबोचा, 15 लाख कैश बरामद

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित सटहां बाजार स्थित पंजाब नैशनल बैंक की है। यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से पंद्रह लाख रुपए भी बरामद कर लिए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटहां स्थित पीएनबी बैक से 15 लाख लूट कर भाग रहे अपराधियों को बैक कर्मियों ने हिम्मत कर उनका पीछा कर पकड़ लिया है। सुबह के समय बैक में आम दिनों की तरह लोग पैसे की जमा निकासी कर रहे थे।इसी बीच दो बाइक पर सवार छह लोगो की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैक में घुसे और बैक कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर लगभग लूट कर निकल ही रहे थे कि बैक मैनेजर अभिषेक प्रियदर्शी,राजेश चौरसिया,मुकेश कुमार व रवि कुमार आदि बैक कर्मियों ने पूरी हिम्मत से उनका पीछा करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा।

- Advertisement -

इसके बाद ग्रामीणों को जुटने के बाद एक और अपराधी भागकर गन्ने के खेत में छुप गया।जिसकी सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के दबिश के बाद उक्त अपराधी लूटे गये 15 लाख सौंपते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया पकड़े गये दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं भागे अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: सुबह - सुबह परीक्षार्थियों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन पर की तोड़फोड़, पढ़िए

जानकारी के अनुसार, सटहां बाजार स्थित पंजाब नैशनल बैंक की शाखा से गुरुवार की दोपहर लूटपाट कर भाग रहे पांच अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके पास से लूट के 15 लाख कैश और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में चार पश्चिम चंपारण के मझौलिया व एक पूर्वी चंपारण का है।क्या यही सुशासन है... बैंक लूट कर भाग रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर खेत से दबोचा, 15 लाख कैश बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पांचों अपराध बाइक पर थे। बाइक से उतरते ही हथियार के बल पर बैंक में लूटपाट करने लगे। इनकी हरकत को देख बाजार के लोग सक्रिय हो गए। लोगों की गोलबंदी देख अपराधी पैदल ही सरेह की तरफ भागने लगे। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। और ईंख के एक खेत में अपराधियों की घेराबंदी कर दी। इसके बाद सभी अपराधियों को लूट की राशि के साथ दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

दिल्ली के कालकाजी में एक रेस्टोरेंट और उससे सटी इमारत में भीषण आग लग गई, जहां तीन एलपीजी सिलेंडर फटे। दमकलकर्मियों ने बहादुरी से 75 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी को#KalkajiFire,#DelhiNews,#FireSafety

सिर्फ Vaibhav ही नहीं! सूर्यवंशी परिवार से निकला एक और तूफानी बल्लेबाज, 20 चौकों के साथ ठोका पहला शतक

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा पहला शतक। 83 गेंदों में 103 रनों की संयमित पारी से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने सोशल मीडिया पर जत#SamastipurCricket,#AashirwadSuryavanshi,#BiharCricket