
मुज़फ़्फ़रपुर से बड़ी खबर है। यहां जिले में मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना शनिवार को सामने आई। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एविडेंस जुटाने के लिए मेडिकल जांच करवाने के साथ ही नाबलिग का भी बयान लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लड़की सरकारी स्कूल में बेहोशी की हालत में मिली थी।
परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बच्ची अपनी दादी और चाची के साथ देर रात शौच के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं आई जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से काफी खोजबीन किया गया तो पास के ही एक प्राथमिक विद्यालय में बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उठाकर घर लाया और स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया फिर पता चला कि उसके साथ गलत हुआ है इसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और पुलिस ने अपने साथ मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल ले गई लिखित शिकायत में गांव के ही तीन लड़कों के खिलाफ पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया।

आवेदन मिलने के बाद मनियारी पुलिस की टीम ने आनन-फानन में नामजद तीनों आरोपी को धर दबोचा। हालांकि गांव वाले अभी बता रहे हैं कि तीनों आरोपी भी नाबालिग ही है। इस मामले में परिजनों ने एक लिखित शिकायत में गांव के ही तीन लड़कों खिलाफ मनियारी थाने में की है। मुकदमा दर्ज होते ही मनियारी पुलिस की टीम ने आनन-फानन में नामजद तीनों को धर दबोचा। हालांकि गांव वाले अभी बता रहे हैं कि तीनों युवक भी करीब सोलह वर्ष के नाबालिग ही हैं।
पूरे मामले में पूछे जाने मनियारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि यह तो मेडिकल जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि क्या कुछ है।लेकिन फिलहाल पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता का मेडिकल चेकअप और बयान कराया जा रहा है साथ ही साथ नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मनियारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि यह तो मेडिकल जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि क्या कुछ है। फिलहाल पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप और बयान कराया जा रहा है। साथ ही साथ नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।




You must be logged in to post a comment.