spot_img

Madhubani News: मधुबनी में गैस सिलेंडर माफियाओं पर प्रशासन का ‘हंटर’, 72 सिलेंडरों के साथ एक गिरफ्तार, दो पर FIR

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: एक तरफ जहां आम आदमी रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगता है, वहीं दूसरी ओर कुछ ‘कारोबारी’ सिलेंडरों का पहाड़ खड़ा कर अपनी तिजोरी भरने का सपना देख रहे थे। लेकिन मधुबनी जिला प्रशासन की नजर ऐसी तिरछी हुई कि सारे सपनों पर पानी फिर गया। जिले में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News: गुप्त सूचना पर रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई

मामला रविवार का है, जब जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर में एक जड़ी-बूटी और किताब की दुकान की आड़ में एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर से बड़ी संख्या में रखे गए एलपीजी सिलेंडर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

- Advertisement -

पुलिस ने मौके से ही आरोपी मो. समीम, जो हरना पंचायत का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से कुल 72 गैस सिलेंडर विधिवत जब्त किए गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी घरेलू उपयोग वाले सिलेंडरों को जमा कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

झंझारपुर में किराना दुकान पर भी छापा

वहीं, दूसरी कार्रवाई झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज में की गई। यहां दीपक किराना स्टोर पर जब दंडाधिकारी और पुलिस की टीम ने जांच की, तो दुकान के अंदर से 17 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए। इन सिलेंडरों में 5 व्यावसायिक और 12 घरेलू सिलेंडर शामिल थे, जिन्हें अवैध रूप से जमा किया गया था। यह मामला सीधे तौर पर गैस सिलेंडर कालाबाजारी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा था।

अधिकारियों ने दुकान संचालक दीपक कुमार पूर्वे के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश-2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दुकान से जब्त सभी 17 सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रशासन की इस दोहरी कार्रवाई से जिले के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

इन कार्रवाइयों पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए टीमें गठित हैं, जो स्टॉक, वितरण और बुकिंग प्रक्रिया पर नजर रख रही हैं।

जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी एजेंसी जमाखोरी, कालाबाजारी या उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव करती पाई गई, तो उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एजेंसी का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

आम उपभोक्ताओं से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराने या अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने की कोई जरूरत नहीं है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में कोई समस्या या अनियमितता नजर आती है, तो वे तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया है कि वे अनावश्यक बुकिंग और भंडारण से बचें, ताकि हर जरूरतमंद तक गैस सिलेंडर आसानी से पहुंच सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...

Bihar Politics: ‘पान दिवस’ पर तेजस्वी बोले, ‘पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई’ से बिहार बनेगा ‘इंडियन एक्सक्लूसिव’

तेजस्वी यादव: पटना की धरती पर जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव...

Saharsa News: पुरानी रंजिश में Murder 8 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, एकलौता और पठान टोला

Saharsa Murder: बिहार के सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...