back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

पाकिस्तान के 110 जिलों में बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौतें

spot_img
- Advertisement -

पाकिस्तान में 110 जिलों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस साल बाढ़ ने पिछले 50 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

- Advertisement -

जून के बाद से भारी बारिश और बाढ़ से हजारों लोग घायल या विस्थापित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया गया है कि 14 जून से अब तक बारिश और बाढ़ से कम से कम 1,033 लोग मारे गए हैं। वहीं, 1,527 लोग घायल हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से खराब हुए हालात के बाद पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 1527 लोग घायल हुए हैं। इस आपदा में 719,558 पशुओं की भी मौत हो चुकी है। प्राधिकरण के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 119 लोगों की मौत हुई है जबकि 71 लोग घायल हुए हैं। सिंध प्रांत में 76 ,पाकिस्तान के 110 जिलों में बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौतें खैबर-पख्तूनख्वा में 31 , गिलगिट-बाल्टिस्तान में छह , बलूचिस्तान में चार तथा पीओके में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुल्क में 3,451.5 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। 149 पुल ढह गए हैं। करीब 10 लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Amit Shah Rahul Gandhi: अमित शाह राहुल गांधी पर बरसे: क्या उन्हें इतनी समझ भी नहीं है कि नाश्ता कहां करना चाहिए?

पाकिस्तान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 51,275 लोगों को बचाया है और 4,98,442 लोगों को राहत शिविरों में पनाह दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी: क्या अब परिवार देगा साथ?

Anurag Dobhal News: बिग बॉस 17 के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट और पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल...

शुभमन गिल और स्मृति मंधाना ने जीता पॉली उमरीगर अवार्ड: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे

Shubman Gill: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! भारतीय क्रिकेट के दो चमकते सितारे...

भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे शुभमन गिल ने जीता प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार, मंधाना भी सम्मानित

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है! जब भारतीय...

Madhubani News: मधुबनी में Liquor Ban की उड़ी धज्जियां! निशान मैग्नेट कार में तहखाना बना लाई 343 लीटर शराब, UP-DARBHANGA के तस्कर गिरफ्तार

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी मानो कागजों पर उकेरी गई एक खूबसूरत तस्वीर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें