spot_img

दरभंगा में AIIMS को लेकर मैराथन बैठक, मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी ने लिया अपडेट, अपर मुख्य सचिव ने किया स्थल भ्रमण

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

- Advertisement -

दरभंगा एनआईसी से अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उन्हें बताया कि प्रथम चरण में एम्स के भवन निर्माण के लिए 81.75 एकड़ जमीन एम्स को हस्तांतरित किया जा रहा है।

- Advertisement -

द्वितीय चरण में 20 एकड़ एवं तृतीय चरण में 57 एकड़ जमीन हस्तांतरित की जाएगी। इसमें मिट्टी भराई का कार्य अंतिम चरण में है। लगभग 80% मिट्टी भराई का कार्य किया जा चुका है, उम्मीद है कि 20 से 22 दिनों में मिट्टी भराई का कार्य पूरा हो जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Ram Navami Procession पर पुलिस का एक्शन: शांतिपूर्ण जुलूस के बाद DJ जब्त, आयोजकों पर FIR से भड़के लोग

प्रथम चरण में हस्तांतरित जमीन पर एम्स के लिए भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया जा सकता है। बैठक में एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. माधवानंद कार ऑनलाइन उपस्थित थे, उन्होंने भी इस पर प्रसन्नता जाहिर की। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि रेलवे लाइन के उस पार की जमीन से कनेक्टिविटी बनाने के लिए आरओबी का निर्माण कराया जाएगा।दरभंगा में AIIMS को लेकर मैराथन बैठक, मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी ने लिया अपडेट, अपर मुख्य सचिव ने किया स्थल भ्रमण उन्होंने बताया कि एम्स को हस्तांतरित की जाने वाली जमीन पर से पीडब्ल्यूडी का क्वार्टर एवं भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, एसबीआई बैंक और एटीएम, पीएचईडी कार्यालय एवं गोदाम, कार्यपालक अभियंता भवन, पीएचईडी स्टाफ क्वार्टर, पीडब्ल्यूडी भवन हटाया जा चुका है। सहायक बेंता थाना, पंप हाउस की आवश्यकता एम्स को भी पड़ेगी।

मलिन बस्ती एवं सामुदायिक भवन के संबंध में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि मलीन बस्ती के 54 लाभुक चिन्ह्ति किये गए हैं, जिनमें से 25 लाभुकों को पंडासराय अवस्थित सरकारी जमीन पर शिफ्ट किया जा चुका है, बाकि 29 लाभुकों के लिए जमीन चिन्ह्ति कर ली गयी है।

शीघ्र ही शहरी आवास योजना से उनके आवास बनवाये जाएंगें। बताया गया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एनाटॉमी फिजियोलॉजी एवं बायोकेमेस्ट्री विभाग के भवन का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा। बल्कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नवनिर्माण के लिए 569 करोड़ रूपए की स्वीकृति हो गयी है। शीघ्र ही डीएमसीएच का भी भव्य एवं आकर्षक भवन का निर्माण किया जाएगा।

कार्यकारी निदेशक के आवास के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक के खाली आवास को चिन्ह्ति किया गया है। बैठक में अपर सचिव-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, स्वास्थ्य सुरक्षा समिति कौशल किशोर, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआई सीएलदरभंगा में AIIMS को लेकर मैराथन बैठक, मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी ने लिया अपडेट, अपर मुख्य सचिव ने किया स्थल भ्रमण दिनेश कुमार, सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य, डीएमसीएच कृपानाथ मिश्र, अधीक्षक, डीएमसीएच डॉ. हरिशंकर मिश्रा, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अचानक बदला मौसम, तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, कमतौल में Wheat Crop Damage किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

बैठक के उपरांत अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक की खाली आवास एवं एम्स की जमीन का निरीक्षण कर अवलोकन किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kamtoul News: बजट प्रक्रिया पर मचा बवाल, सदस्यों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

Kamtoul News: जैसे शांत तालाब में किसी ने पत्थर फेंक दिया हो, कुछ वैसा...

Kamtaul News: जयकारों के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई विदाई

Kamtaul News: आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ा और मां की विदाई में आंखें...

IPL 2026: जियो के प्रीपेड प्लान्स में अब मिलेगा मुफ्त स्ट्रीमिंग का मज़ा

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जहां रिलायंस...

Ahalyasthan Ramnavami Mela में आस्था का अद्भुत संगम, खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़, जानिए क्या रहा खास

Ramnavami Mela: आस्था का सैलाब जब उमड़ता है तो मौसम की बेरुखी भी उसके...