spot_img

Darbhanga News: अचानक बदला मौसम, तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, कमतौल में Wheat Crop Damage किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

spot_img
- Advertisement -

Wheat Crop Damage: कुदरत के बदलते तेवर ने अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। शुक्रवार देर रात अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि तेज हवा और बूंदाबांदी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। गनीमत रही कि बारिश और हवा का यह दौर कुछ ही समय बाद थम गया, लेकिन इतने में ही खेतों में तबाही का मंजर बिछ चुका था।

- Advertisement -

तेज हवा से खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल, Wheat Crop Damage से किसान परेशान

शनिवार की सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर गए तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। एक दिन पहले तक जो गेहूं की सुनहरी बालियां हवा में लहलहा रही थीं, वे अब जमीन पर बिछी हुई थीं। तेज हवाओं ने खड़ी फसल को गिरा दिया था, जिससे किसानों की साल भर की मेहनत पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसके अलावा, खेतों में कटाई के लिए रखी सरसों और मसूर की फसलें भी बूंदाबांदी में भीगकर खराब होने की कगार पर हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News रेल हादसे में जान गंवाने वाले दरभंगा कोर्ट कर्मचारी के परिवार को SBI ने दिया 1.10 करोड़ का सहारा, पत्नी को सौंपा चेक!

किसानों का कहना है कि फसल अब कटाई के लिए लगभग तैयार थी और कुछ ही दिनों में घर आने वाली थी। ऐसे नाजुक समय में मौसम की यह बेरुखी उनकी कमर तोड़ सकती है। अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। किसानों को इस बार रबी की फसल से बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि पिछली खरीफ फसल भी भारी बारिश की भेंट चढ़ गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga College Engineering गर्व का क्षण! दरभंगा के इन दो छात्रों की लगी लॉटरी! L&T ने दिया ₹6.57 लाख का बंपर पैकेज

धान की फसल कटाई के समय अधिक बारिश होने से बर्बाद हो गई थी और लागत के मुकाबले पैदावार बहुत कम हुई थी। अब जब रबी की फसल पककर तैयार है, तो एक बार फिर बेमौसम बारिश ने किसानों को डरा दिया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि मौसम साफ नहीं होता है, तो किसानों पर आर्थिक संकट का गहराना तय है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Power Cut दरभंगा अलर्ट! अगले 10 दिन सुबह-दोपहर और रात में भी कटेगी 41 इलाकों में बिजली, कहीं आपका इलाका भी तो नहीं? | देखें पूरी लिस्ट

पहले धान, अब गेहूं पर संकट, किसानों पर दोहरी मार

आसमान में घुमड़ते बादल देखकर किसानों का दिल बैठा जा रहा है। उन्हें डर है कि अगर तेज बारिश हुई तो बची-खुची फसल भी बर्बाद हो जाएगी। इलाके के एक किसान मोहित दास ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि सात दिन पहले हुई बारिश और हवा से ही गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई थी। वह फसल अब काली पड़ने लगी है और देर रात हुई इस बूंदाबांदी ने तो ‘कोढ़ में खाज’ का काम किया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मौसम के इस बदलते मिजाज ने किसानों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents