spot_img

दरभंगा का Lalit Narayan Mithila University ने राज्यपाल का फोटो लगा प्रवेश पत्र कर दिया जारी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय बस कहने को विवि है मगर काम एकदम उल्टा पुल्टा हरकतों वाली। कभी सौ अंक की परीक्षा में उससे अधिक का अंक दे देना,परीक्षा कभी समय पर नहीं लेना वगैरह-वगैरह। फिलहाल मामला राज्यपाल के फोटो का है। इसको लेकर बड़ा विवाद हो गया है।

- Advertisement -

और, खुद लनामिवि अपने कारनामों के चलते एक बार फिर चर्चा की सुर्खियों में है। ताजा मामले में विश्वविद्यालय ने राज्यपाल फागू चौहान का फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उनका रोल नंबर 201031009707 है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के इस कारनामे को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के साथ ऐसा हो रहा है तो आखिर छात्र कहां भटकें, क्या करें। मामला, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने जीडी कॉलेज का है जहां, छात्र रवीश कुमार सानू के एडमिट कार्ड पर राज्यपाल फागू चौहान का फोटो लगाया है। एडमिट कार्ड वायरल हो गया है। इसके बाद अब हर ओर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इस कारनामे की चर्चा हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मोटर चोरी से किसान बेदम, पूर्व सैनिक ने दर्ज कराई FIR; पढ़िए कहां हो रही 13 सालों से लगातार वारदातें!

इसको लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने लनामिवि प्रशासन पर हमला बोला है। कहा है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता चरम पर है। कमीशन के चक्कर में अनुभवहीन नए एजेंसी को काम दिए जाने के कारण छात्रों के भविष्य के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। अब तो एजेंसी ने मजाक की सारी सीमा लांघते हुए बिहार के राज्यपाल और कुलाधिपति फागू चौहान के साथ मजाक कर दिया है।

छात्र संगठनों ने कहा कि बिहार का गौरव रहा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अब अपने कुव्यवस्था को लेकर चर्चा में है। बिहार के राज्यपाल का मजाक उड़ाया जा रहा है।इसके अलावा भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...