
नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां गणेशोत्सव के दौरान जमकर गोली चली है। एक तरफ गणेश पूजा की धूम वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से शुक्रवार की अहले सुबह पूरा इलाका दहल उठा जहां ग्रामीण इलाकों में गोलियों की बौछार में दो व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, वारदात दो अलग अलग थाना क्षेत्रों की है। इसमें पहली घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में घटी। जहां, बच्चों के खेल में बड़े आपस में भिड़ गए। तानाकशी में मिस्टर मुस्ताक ने पिस्टल से उसी गांव के मंती देवी को सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
वहीं दूसरी वारदात मानपुर थाना क्षेत्र के रामजीचक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई। यहां भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार की हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, रामजी चक निवासी ब्रह्मदेव कुमावत का जमीन विवाद अपने भतीजे मुन्ना से चला आ रहा था।
शुक्रवार की सुबह खेत की निराई करने आते थे। वहीं भतीजे ने गाली गलौज करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर दोनों थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में हत्या की एक प्राथमिकी दो अलग अलग थानों में दर्ज कराई गई है। नालंदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







