spot_img

ट्रेनों में बेस किचन से खाना सप्लाई करने की तैयारी में IRCTC, खानपान की शिकायतों लिए नया सिस्टम विकसित

spot_img
- Advertisement -

ट्रेनों में बेस किचन से खाना सप्लाई करने की तैयारी में IRCTC जुट गया है। खानपान की शिकायतों लिए नया सिस्टम विकसित करते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अब बेस किचन से ट्रेनों में खाना सप्लाई करने की तैयारी में है।

- Advertisement -

ट्रेनों में घटिया खाना परोसे जाने या अधिक पैसे वसूलने जैसी खानपान से जुड़ी शिकायतों लिए नया सिस्टम विकसित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे लखनऊ से शुरू करने की तैयारी है।

- Advertisement -

आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में घटिया खाना परोसे जाने या अधिक पैसे वसूलने जैसी खानपान से जुड़ी शिकायतों की जल्द से जल्द निस्तारण करने की पहल की है। इसके तहत अब ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जिस पर यात्री, ठेकेदार के साथ अधिकारी भी उपलब्ध होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे लखनऊ से शुरू करने की तैयारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Iran US Conflict: ट्रंप की धमकी को ईरान ने नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव, क्या खुलेगा होर्मुज या...जिसे जो करना है, वह कर ले!

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम को न्यू कैटरिंग पॉलिसी के तहत खानपान की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इसके बाद आईआरसीटीसी ने बेस किचन बनवाए हैं। कोविड काल में इसका उपयोग नहीं हो सका, लेकिन अब यहां से ट्रेनों में खाना सप्लाई करने की तैयारी है।

रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि कैटरिंग मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों, रेलवे, ठेकेदारों और आईआरसीटीसी को लाकर खड़ा किया गया है। ऐसे में जैसे ही शिकायत आएगी, वह तुरंत सम्बंधित जोन, मंडल और स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इससे शिकायत निस्तारण में आसानी होगी और एक डाटाबेस भी तैयार होगा।

उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे लखनऊ से शुरू किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में कैटरिंग ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्टर) हैं। मॉड्यूल सफल रहा तो इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस सिस्टम के तहत यदि किसी के विरुद्ध कार्रवाई करने की आवश्यकता होगी तो बाबुओं के मोहताज नहीं रहना पड़ेगा। इसमें ऑटो जेनरेटेड सिस्टम होगा जो सीधे कार्रवाई का लेटर सम्बंधित के पास भेज देगा। इससे शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...