spot_img

दरभंगा पब्लिक स्कूल को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार, विशाल गौरव ने कहा-धैर्य, साहस और लगन के साथ कर्त्तव्यनिष्ठ प्रयास का फल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। आज शुक्रवार  को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल में स्कूली शिक्षण संस्थाओं के लिए “इंडिया के-12” पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस भव्य समारोह में दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” के लिए पुरस्कृत किया गया।

- Advertisement -

ऐलड्रोक की ओर से आयोजित समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों एवं शहरों से आए लगभग 700 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे स्कूल प्राचार्य एवं निदेशक उपस्थित थे।

- Advertisement -

पुरस्कार को प्राप्त करते हुए दरभंगा पब्लिक स्कूल प्रबंधन से विशाल गौरव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय के शिक्षकों को समर्पित है जिन्होंने कोरोना काल से लेकर अब तक धैर्य, साहस और लगन के साथ पूरी तन्मयता से अपने कर्तव्य का पालन किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जय श्री राम के नारों से गूंजा Benipur बहेड़ा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

दरभंगा पब्लिक स्कूल को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार, विशाल गौरव ने कहा-धैर्य, साहस और लगन के साथ कर्त्तव्यनिष्ठ प्रयास का फल

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के तमाम बड़े स्कूलों के आगे दरभंगा पब्लिक स्कूल को यह पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। साथ ही साथ यह इस विश्वास को और मजबूत करता है कि स्कूल का “ऑल राउंड डेवलपमेंट” के मंत्र के साथ टिके रहना अब धरातल पर परिणाम भी दे रहा है और इसे राज्य के बाहर भी नोटिस किया जाने लगा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने KKR के खिलाफ उतारे दो नए विदेशी चेहरे, तीन खिलाड़ियों का IPL 2026 में धमाकेदार आगाज

आईपीएल के दीवानों, तैयार हो जाइए रोमांच और एक्शन के एक और जोरदार मुकाबले...

Bhagalpur News: बांका की बेटी का Bihar Board 10th Result में कमाल, 6ठी रैंक लाकर बनी टॉपर, IAS बनकर करेंगी देश की सेवा

Bihar Board 10th Result 2024: किस्मत की लकीरों को मेहनत की स्याही से फिर...