spot_img

दरभंगा के आनंद मार्ग स्कूल के पास बच्चा चुराकर भाग रहे अधेड़ को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुलाई, फिर ले गए लहेरियासराय थाना

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के आनन्द मार्ग स्कूल के निकट स्थानीय लोगों ने एक बच्चा चुराकर ले जा रहे अधेड़ को पकड़ उसकी धुलाई कर दी। साथ ही पुलिस को फोन कर दिया। थाना की पुलिस ने बच्चा समेत उक्त चोर को पकड़कर थाने लाई।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदमार्ग स्कूल के निकट एक व्यक्ति बहेड़ी थाना क्षेत्र के उजैइना गांव निवासी रम्भा देवी के आठ वर्षीय पुत्र को एक पागल जैसा आदमी उठाकर ले जा रहा था। मुहल्ला के मनीष कुमार को शक हुआ और बच्चा चोर को रोककर उससे पूछताछ करने लगा।

- Advertisement -

इतने में वह बच्चा छोड़कर भागने लगा। फिर लोंगों की भीड़ जुट गई। लोग उसे मारने पीटने लगे पर वह कुछ भी बता नहीं रहा था। भेस भूसा से पागल ही दिख रहा था। लोंगों ने पुलिस को सूचना दी। लहेरियासराय की पुलिस पहुंचकर बच्चे को कब्जे में लिया और चोर को गिरफ्तार कर थाने लाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान Crime, बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, तलाशी में कमर से निकला कट्टा और कारतूस, पढ़िए उसरी घाट पुल पर क्या हुआ!

इधर अपने बच्चे सुशांत को खोजते खोजते उसकी माँ रम्भा देवी थाने पहुंची। कागजी कारवाई पूरी कर थाना की पुलिस ने बच्चे को माँ के सुपुर्द कर दिया। रम्भा का कहना था कि सुशांत को घर में छोड़कर दूसरे बच्चे को स्कूल से लाने गई थी इसी बीच सुशांत घर से बाहर निकल गया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि उक्त चोर से पूछताछ कर आगे की कारवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL में आखिरकार मिला Glenn Phillips को तीन साल बाद मौका, गुजरात टाइटंस ने खिलाया

Glenn Phillips: आईपीएल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्यूजीलैंड...

अशोक शर्मा: गुजरात टाइटंस की नई रफ्तार, जिसने IPL में आते ही मचाया गदर!

Ashok Sharma: आईपीएल 2026 में एक नए सितारे का उदय हुआ है! क्रिकेट प्रेमियों...

Jawahar Navodaya Vidyalaya में आधी रात को बिस्तर में लगी आग, सोता हुआ छात्र झुलसा, मचा हड़कंप

Jawahar Navodaya Vidyalaya: शिक्षा के मंदिर में जब सुरक्षा पर ही सवाल उठने लगें,...

MG Motor SUV: दिवाली 2026 तक भारत में आ रही MG की नई हाइब्रिड SUV, Mahindra को देगी कड़ी टक्कर!

MG Motor SUV: भारत में एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए तैयार हो...