spot_img

चीन सीमा पर हवाई अभ्यास के दौरान पैराशूट न खुलने से एक और पैराट्रूपर शहीद, 29 अगस्त को भी जा चुकी है पैरा कंमाडो की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
इसी तरह की दुर्घटना में 29 अगस्त को हाथरस के पैरा कमांडो हरवीर सिंह हुए थे शहीद
हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने के बाद पैराशूट न खुलने से दो शहादतों के बाद बढ़ी चिंता

- Advertisement -

पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना के चल रहे हवाई अभ्यास के दौरान पैराशूट खराब होने से एक और पैराट्रूपर की मौत हो गई। इस अभ्यास के दौरान पैराशूट न खुलने की वजह से यह दूसरा हादसा हुआ है। अभी 13 दिन पहले 29 अगस्त को हुए इसी तरह की दुर्घटना में हाथरस के पैरा कमांडो हरवीर सिंह शहीद हुए थे, जब हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने के बाद उनका पैराशूट नहीं खुला था।

- Advertisement -

शनिवार को करीब एक बजे के आसपास सूरजपाल विमान से पैराशूट लेकर नीचे उड़े लेकिन उनका पैराशूट नहीं खुल सका और वह शहीद हो गया। शाम के करीब साढ़े पांच बजे कुछ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी शहीद जवान के घर पर पहुंच गये। सूरज अपने पीछे तीन छोटे बच्चे, पत्नी और मां को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं। जवान का शव रविवार देर रात तक आने की संभावना है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर इन दिनों भारतीय सेना का हवाई अभ्यास चल रहा है। इसमें पैरा कमांडो हजारों फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। इस ट्रेनिंग में भारतीय थल सेना में कमांडो के पद पर कार्यरत उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी सूरजपाल पचौरी भी पैराशूट का प्रशिक्षण हासिल कर रहे थे।

इसी तरह 29 अगस्त को पूर्वी लद्दाख में युद्ध अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने के बाद पैराशूट न खुलने से हाथरस के ही सादाबाद अंतर्गत बाराबाई गांव के पैरा कमांडो हरवीर सिंह शहीद हुए थे।

कमांडो हरवीर सिंह 2019 में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक में भी शामिल थे। दूसरे दिन पैरा कमांडो का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बारामई लाकर अंतिम संस्कार किया गया था। फिलहाल हरवीर सिंह आगरा में तैनात थे। उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना मेडल से नवाजा गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...