
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पुत्र नहीं होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट। पति और ससुर गिरफ्तार। हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही है मामले की तहकीकात।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्री करीब सात बजे कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के धरमपुर में क्रांति देवी की हत्या की सूचना पुलिस को मिली की सुनील पासवान अपने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाने की तैयारी कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और पति सुनील एवं ससुर संजय पासवान को गिरफ्तार कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
इस मामले में मृतक क्रांति देवी के पिता जितेन्द्र पसीन के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिरौल थाना क्षेत्र के सरदी निवासी जितेन्द्र पासवान ने बताया कि वर्ष 2017 में हिन्दू रीति रिवाज से अपनी बेटी का शादी धरमपुर निवासी संजय पासवान के पुत्र सुनील से किया था। शादी के बाद क्रांति ने दो पुत्री को जन्म दिया जिसका उम्र 3 वर्ष और दो वर्ष है।
दो लड़की होने के बाद पति एवं ससुर के द्वारा बार बार प्रताड़ित किया जा रहा था कि तुम बेटे को जन्म नही देती इसलिए तुम्हे नही रखेगे। इस मामले को लेकर कई बार समझौता भी किया गया। इतना ही नही बिजनेस करने के लिए बार बार पैसे का भी मांग करता रहा। लेकिन सक्षम नही होने के कारण मैंने पैसे देने से इंकार कर दिया।
वहीं मृतक के पिता जितेंद्र ने आवेदन में लिखा कि मेरी बेटी का पति, ससुर, सास सुनीता देवी और देवर हंस ने मिलकर फांसी लगाकर मार दिया। वही सूत्रों की माने तो सुनील का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। जिसको लेजर कई बार क्रांति और सुनील की प्रेमिका के साथ लड़ाई झगड़े भी हुई है। बार बार अपने पति के इस करतूत से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया होगा। वही ग्रामीणों की माने तो गांव के लोग आत्महत्या ही बता रहे है।




