spot_img

दुर्गापूजा मेले में जलेबी-समोसा खाने से दो लोगों की मौत, 26 लोग बीमार, कई गंभीर

spot_img
- Advertisement -

अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के रोहाई गांव में मंगलवार को दुर्गा पूजा के दौरान मेले की एक दुकान (रेहड़ी) में मिठाई और ब्रेड खाने से 26 लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को ग्रामीणों के सहयोग से अरवल सदर अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया। बीमार बच्चे करपी थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा, बाजीतपुर और बारा गांव के रहने वाले हैं। इन बच्चों की रात को तबीयत बिगड़ गई थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के मेले में जलेबी और समोसा खाकर कई गांवों के लोग बीमार हो गए। मंगलवार की शाम ये सभी लोग मेले में गए थे। रात आठ बजे से मरीजों का सदर अस्‍पताल पहुंचना शुरू हो गया। इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। ये सभी लोग अरवल जिले के ओलदाज बाजार और रोहाई गांव में मेला देखने गए थे।

- Advertisement -

इस बीच इटावा गांव निवासी बाबूलाल भीम और उसके पुत्र गौतम कुमार की फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक महेंद्र शर्मा के मुताबिक यहां भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों में 9 छोटे बच्चेए कुछ महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। 24 घंटे में सभी को रिकवर कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: लालू के जन्मदिन पर 'हीरे' का कंगन बना बवाल, EOU करेगी जांच? लालू परिवार फिर सवालों में

एक पीड़ित के परिजन अनिरुद्ध दास ने बताया कि बच्चे मेला घूमने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर ब्रेड और मिठाई खाई। घर पहुंचते ही देररात उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद बच्चों को करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।पीड़ितों के परिवार के सदस्यों की मांग है कि जिला प्रशासन फूड कारपोरेशन से मामले की जांच कराए। ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

अरवल जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के खेदुरु बिगहा गांव निवासी उपेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी, 22 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, 24 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार ,16 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी और 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। इनको ठीक होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। इनके अलावा सुरजी देवी, पिंकी कुमारी, संजू देवी और सिंपी कुमारी भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं । सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक ही साथ मेला घूमने गए थे और एक ही जगह पर मिठाई और ब्रेड खाई थी।

गाजीपुर निवासी प्रमोद दास के 8 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के साथ नीरो देवी रोहाई मेला घूमने गई थी। मिठाई खाने से रात में बीमार हो गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा चांदनी कुमारी, सरिता देवी, कोमल कुमारी, संगीता देवी, अक्षय कुमार, आरती देवी, वर्षा कुमारी और संजू देवी ने भी एक साथ एक ही जगह मिठाई खाई थी।

सदर अस्पताल में इटावा गांव निवासी लालबाबू बिंद की फूड प्वाइजनिंग से पहले ही मौत हो गई थी। उसके बाद उनके पुत्र गौतम कुमार की मौत हो गई। हालांकि सदर अस्पताल इस मामले में लीपापोती कर रहा है। वह फूड प्वाइजनिंग से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा। अस्पताल के उपाधीक्षक का कहना है कि सांस रुकने से इसकी मौत हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence