
बेनीपुर। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशुमन कुमार के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बी डी ओ ने साफ तौर पर कहा कि बेनीपुर आवास योजना में जिला के सबसे निचले पायदान पर है, इसलिए सभी आवास कर्मी तत्परता के साथ लाभुकों को आवास बनाने के लिए प्रेरित करें और लगातार क्षेत्र भ्रमण कर आवास पूर्णता को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि हर हाल में इस माह तक शत प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में भी लगातार पूर्णता बढ़ते रहना चाहिए। साथ ही प्रखंड के वैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी जो सरकारी रुपया लेकर आवास नहीं बना रहे हैं को चिन्हित कर उनके बिरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर पुलिस केस किया जाएगा।
बैठक में कार्यपालक सहायक पप्पू कुमार, लेखा सहायक मनीष कुमार, आवास सहायक आलोक रंजन, राममोहन सिंह, अनीश कुमार, प्रदीप झा, विजय किस्कू, मंगलू राम, कमलेश पंडित, पप्पू दास, मनोज शंकर यादव सहित सभी आवास सहायक मौजूद थे।



