spot_img

मोतिहारी के मजुराहां पावर ग्रिड में लगी भीषण आग, 1Km तक गूंजी विस्फोट की आवाज

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी के मजूरह पावर ग्रिड में आज भीषण आग लग गयी। शहर से सटे मजुराहां पावर ग्रिड में तकनीकी फाल्ट के वजह से आज दो बजे के करीब अचानक आग लगी। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपट काफी दूर से देखी जा सकती थी। आग लगने के कारण जोरदार आवाज से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिर बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रिड का पावर कट करा कर आग पर काबू पाने में जुटे हुए है।

- Advertisement -

विस्फोट इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर कचहरी चौक तक सूना गया। विस्फोट और आग लगने के बाद इलाके में अफरा तफरी सी मच गयी। वैसे आग कैसे और क्यों लगी यह अभी तक पता नहीं है। बिजली विभाग भी खामोश है। लेकिन, बताया जा रहा है आग लगने से 50 एमबी के ट्रासफार्मर के साथ कई छोटे ट्रासफर्मर जल कर राख हो गये हैं।

- Advertisement -

आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद उपर से बिजली की सप्लाई बंद की गयी। इसके बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। वहीँ घटना के बाद कर्मी ग्रिड को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। हालाँकि काफी देर तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।

- Advertisement -

मजुराहा ग्रिड में आग लगने के कारण पिपराकोठी, छतौनी,बेलीसराय,जानपुल,जमला के साथ कई अन्य फीडरो सप्लाई बाधित है।जिस कारण लगभग पूरे शहर में अंधेरा व्याप्त है। अंचल अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने बताया कि मुजफ्फरपुर से तकनीकी टीम को बुलाया गया है। साथ ही मझौलिया व रक्सौल साथ ही अन्य ग्रिडो से विधुत आपूर्ति सुचारू कर लिया जाएगा। आग लगने के कारणो के बारे में बताया कि इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BIG BREAKING: सुबह – सुबह परीक्षार्थियों का Bihar के इस स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन...

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने ट्रेनों के विलंब और दूर केंद्रों को लेकर जमकर हंगामा किया। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें रेल#PatnaPoliceExam,#BiharNews,#PatliputraStation

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

बिहार में 31 जगहों पर बनने जा रहे हैं अत्याधुनिक बस अड्डे। यात्रियों को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, साथ ही सृजित होंगे रोजगार के अवसर#BiharBusTerminal,#BiharInfrastructure,#BusStandNews