spot_img

गोपालगंज और मोकामा दोनों पर लड़ेगा RJD, उम्मीदवार किए घोषित, अब बिहार विस उपचुनाव में सीधा मुकाबला BJP-RJD के बीच

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए लिए मैदान सज गया है। दोनों सीटों पर राजद और बीजेपी के बीच ही सीधा मुकाबला होगा। हालांकि, चिराग और मुकेश सहनी ने भी उम्मीदवारी देने की बात कही है लेकिन तय है मुख्य मुकाबला राजद और बीजेपी के बीच ही होगा। इसका रास्ता महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए शंखनाद कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: CM Nitish की 'मिनी स्विट्जरलैंड' यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए 'जंगल सफारी'

बिहार के मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन की तरफ से आरजेडी चुना लड़ेगा। आरजेडी ने मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले तीन नवंबर को चुनाव होंगे.दोनों सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम 6 नवबंर को आएगा।

- Advertisement -

रविवार  को भाजपा ने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी भाजपा की उम्मीदवार होंगी। कुसुम देवी गोपालगंज से भाजपा के दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं। सुभाष सिंह के निधन से ही यह सीट खाली हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indo-Nepal Border Road: चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज को मिलेगी कनेक्टिविटी की सौगात, 554 KM लंबी सड़क से सीमांचल से मिथिलांचल तक रफ्तार का दिखेगा जादू!

महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं के आरजेडी कार्यालय में बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हम (HAM) संरक्षक और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने किया और दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी दल दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोशिश करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...