
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर आपके पास कोई फोन आए और कहे कि आपका कोई बिजली बिल का भुगतान बकाया हैं ,अगर कोई फोन कर कहे कि में फंला बैंक से बोल रहा हूं, क्या क्रेडिट कार्ड का बकाया है तो आप सावधान हो जाइये, वरना आपके खाते से पैसा ही भाग जाएगा। आपके खाते का बेलेंस शून्य
हो जाएगा। ऐसे ही ठगी के शिकार हुए हैं भारतीय जीवन बीमा दरभंगा शाखा के कर्मी संजय कुमार। उनका आज जन्म दिन हैं और साइबर फ्रॉड ने उनके खाते से साठ हजार रुपए उड़ा दिए। उनके मोबाइल पर फोन
आया और कहा, साहब आपके यहां बिजली बिल बकाया है। संजय ने कहा
कि हां बकाया हैं। फ्रॉड ने कहा लिंक भेज रहा हूं आप लिंक खोल लीजिए और पैसे जमा कर दीजिये। यह कहते हुए फ्रॉड ने फोन काट दिया। बीमा कर्मी संजय ने जैसे ही लिंक को खोला ,इनके खाते का सारा पैसा गायब हो गया। खाते में साठ हजार रुपये थे। बीमा कर्मी संजय ने
इस बाबत नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की हैं। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी। इसी तरह कई बैंकों के नाम पर लोंगों को फोन आते हैं।
इससे आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। अगर कोई लिंक भेजे तो किसी भी हालत में आप लिंक नहीं खोले अन्यथा आपके खाते का राशि गायब हो जाएगा।







