back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

दरभंगा में याद किए गए पत्रकारिता धर्म की मर्यादा को अक्षर में गढ़ने वाले सामाजिक सरोकार से जुड़े रामगोविंद प्रसाद गुप्ता

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें 
वैश्वीकरण के दौर में समाज को जगाने वाला ही सही पत्रकार : संजय सरावगी
वैश्वीकरण की बदौलत बढा है भारतीय मीडिया का फलक : डॉ. जीतेन्द्र नारायण
लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार स्व.राम गोविंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। ख्यातिलब्ध पत्रकार स्व. रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 87वीं जयंती के मौके पर “पत्रकारिता में वैश्वीकरण-तब और अब” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कई राजनीतिक और सामाजिक चिंतकों के साथ बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने संबोधित करते हुए रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता को याद किया। उनके मार्गदर्शन में समाज के अंतिम पायदान तक पत्रकारिता को पहुंचाने और उसकी जवाबदेही तय करने में उनकी महती भूमिका के प्रति श्रद्धा निवेदित किया।

- Advertisement -

बतौर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जगाती हैं। इसलिए वैश्वीकरण के दौर में भी सही मायने में वहीं पत्रकार है जो समाज को जगाता है। ऐसे ही पत्रकारों में स्व.रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता थे। उन्होंने ना सिर्फ पत्रकारिता धर्म निभाया बल्कि सामाजिक सरोकार को भी जिंदा रखा। आज भी ऐसे ही पत्रकारों की जरूरत है। तभी वैश्वीकरण के दौर में पत्रकारिता का अस्तित्व बरकरार रहेगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि एक प्रसिद्ध कहावत है-अच्छी चीजों को हमेशा ग्रहण करना चाहिए और बुरी चीजों को हमेशा छोड़ देना चाहिए। लेकिन भारतीय मीडिया के परिप्रेक्ष्य में यह कहावत कुछ अलग अर्थ लिए हुए है। वर्तमान दौर में भारतीय मीडिया खासकर प्रसारण मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पश्चिमी और यूरोपीय देशों का अनुसरण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक चिंताजनक स्थिति है, जिसपर समय रहते नियंत्रण पाना बेहद जरूरी है। लेकिन जिस तरह से वर्तमान मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खबरों की सीमाएं सिमटती जा रही हैं। वैश्वीकरण के दौर में इंटरनेट ने प्रसारण पत्रकारिता को समृद्ध करने का भी कार्य किया है। यही कारण है कि अब पारंपरिक मीडिया के साथ-साथ डिजिटल मीडिया ने लोगों के बीच पैठ बढ़ाई है। खबरों से एकाधिकार भी खत्म हुआ है। जनता तक सच तेजी दरभंगा में याद किए गए पत्रकारिता धर्म की मर्यादा को अक्षर में गढ़ने वाले सामाजिक सरोकार से जुड़े रामगोविंद प्रसाद गुप्तासे पहुंच रहा है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता देश और समाज का दर्पण है और पत्रकार सृजन एवं विध्वंस दोनों का सामर्थ्य रखते है। पर बाजारवाद ने इनका।

मौके पर जाने-माने राजनीतिक चिंतक एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मानविकी संकायाध्यक्ष सह राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.जीतेन्द्र नारायण ने पत्रकारिता का पैमाना वैश्वीकरण से तय नहीं किया जा सकता है। पत्रकारिता इससे प्रभावित जरूर हुई है पर वो अपने लक्ष्य से भटकी नहीं है। वैश्वीकरण की बदौलत भारतीय मीडिया का फलक विस्तृत हो गया है। इसी की देन है कि आज अमेरिका के लोग दरभंगा जैसे छोटे शहरों की खबर भी आसानी से पढ़ पा रहे हैं।

श्री नारायण ने गुरूवार को यहां ख्यातिलब्ध पत्रकार स्वर्गीय रामगोविन्द प्रसाद गुप्ता की 87वीं जयंती के मौके पर “पत्रकारिता में वैश्वीकरण-तब और अब” विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता को तथ्यों के आधार पर जनहित की बात करने वाला बताया और कहा कि वैश्वीकरण से पत्रकारिता प्रभावित जरूर हुई है लेकिन अपने लक्ष्य से अब तक भटकी नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी सियासत में शह-मात की बाजी में प्रमुख जिवछी देवी की कुर्सी सुरक्षित, अविश्वास प्रस्ताव खारिज,

राजनीतिक चिंतक श्री नारायण ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में हिन्दुस्तान की पत्रकारिता और पाश्चात्य पत्रकारिता कादरभंगा में याद किए गए पत्रकारिता धर्म की मर्यादा को अक्षर में गढ़ने वाले सामाजिक सरोकार से जुड़े रामगोविंद प्रसाद गुप्ता अंतर अभी भी बना हुआ है। पत्रकारिता की आत्मा भारत में ही बसती हैं। भारतीय पत्रकारिता तथ्यों के आधार पर जनहित की बात करती हैं। पर पाश्चात्य मीडिया उद्योगों-उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि वैश्वीकरण के बाजारवादी दौर में भी पत्रकारिता की धार कम नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में LPG Cylinder नहीं 'खजाना' उतरता है...! ट्रक आते ही टूट पड़ी भीड़, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

इससे पूर्व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम मोहन मिश्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्वीकरण को इसलिए बढ़ावा दिया गया कि इससे आमलोगों का विकास होगा। विकास तो हुआ पर इसके साथ ही बाजारबाद की प्रवृत्ति भी विकसित हुई। इसके चलते मीडिया प्रभावित हुई है।

थोक कपड़ा व्यवसाई संघ के राजेश कुमार बोहरा ने कहा कि विश्व स्तर पर और राष्ट्र स्तर पर पत्रकारिता में गिरावट आई हो या नहीं आयी है  लेकिन स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता के स्तर में गिरावट देखने को मिलता है और पत्रकारों की नैतिकता भी प्रभावित हुई है।दरभंगा में याद किए गए पत्रकारिता धर्म की मर्यादा को अक्षर में गढ़ने वाले सामाजिक सरोकार से जुड़े रामगोविंद प्रसाद गुप्तावरिष्ठ पत्रकार विष्णु कुमार झा ने कहा कि वैश्वीकरण की बदौलत पत्रकारिता तकनीकी रूप से सशक्त बनी है लेकिन यह अपने मूल ध्येय यथार्थ से दूर भागती जा रही हैं। वहीं, पत्रकार नवीन सिंहा ने कहा कि कल तक पत्रकारिता एक दायरे में सिमटी थी लेकिन आज पूरी दुनिया मुट्ठी में है। आज हर आदमी पत्रकार है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हिंदू नववर्ष पर भगवामय हुआ दरभंगा, जय श्री राम के नारों से गूंजी मिथिला की धरती

इस मौके पर प्रो. डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रमाणिकता ही मीडिया की असली पूंजी है। जिस पर वैश्वीकरण के चलते खतरा मंडरा रहा है। पत्रकार मणिकांत झा ने बताया कि सत्य को प्रकट करना ही पत्रकारिता है जिसके मार्ग का सबसे बड़ा बाधक वैश्वीकरण साबित हो रहा है।  प्रो. रामचंद्र चन्द्रेश ने कहा कि वैश्वीकरण भारतीय मीडिया पर छा चुका है और मीडिया धर्म बचाने की जिम्मेवारी समाज की है।

संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत पत्रकार प्रदीप गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार प्रमोद गुप्ता ने किया। वहीं, संचालन रसमय वातावरण का शमां बांधते हुए डॉ. एडीएन सिंह ने किया। कार्यक्रम को पूर्व उप महापौर प्रबोध सिंहा, मुकेश कुमार झा आदि ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दमदार Samsung Galaxy M17e 5G: 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M17e 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट हमेशा से ही प्रतिस्पर्धा...

मेष साप्ताहिक राशिफल 22-28 मार्च 2026: जानिए इस Weekly Horoscope में आपके लिए क्या है खास

Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव हमारे...

Nalanda News: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं BPRO अनुष्का, नीतीश के गृह जिले में भ्रष्टाचार पर निगरानी का बड़ा प्रहार

Nalanda News: जब सरकारी कुर्सी पर बैठे लोग ही व्यवस्था को खोखला करने लगें,...

भारत में लॉन्च हुई लग्जरी Lexus ES 500e सेडान, BMW और Audi को देगी कड़ी टक्कर

Lexus ES 500e: भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में हलचल मचाने के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें