spot_img

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में जलजमाव से निजात के लिए अभियंताओं की टीम बनाएगी मैप, जल्द मिलेगी समस्या से निजात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में जलजमाव से निजात के लिए अभियंताओं की टीम बनाएगी मैप, जल्द मिलेगी समस्या से निजातबिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सुपौल बाजार में वर्षों से जल जमाव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक स्वर्णा सिंह अभियंताओं की टीम के साथ गुरुवार को बिरौल पहुंची। जहां उन्होंने बाजार मे निर्माण होने वाले नाला का स्थलीय जायजा लिया।

- Advertisement -

इससे पूर्व विधायक ने व्यवसायियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नाला निर्माण एवं जल निकासी को लेकर लोगों का पक्षा जाना। उपस्थित लोगों ने बाजार की वर्तमान स्थिति को समक्ष रखते हुए अपना सुझाव विधायक से शेयर किए।दरभंगा के बिरौल सुपौल बाजार में जलजमाव से निजात के लिए अभियंताओं की टीम बनाएगी मैप, जल्द मिलेगी समस्या से निजात

- Advertisement -

विधायक ने विभाग के अभियंता को नाला का मैप जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीस वर्षों से भी अधिक समय से बाजार मे जल जमाव की समस्या बनी हुई। नाला का निर्माण होने से सबसे अधिक खुशी हमें होगी। विधायक ने उपस्थित व्यवसायियों को निर्माण कार्य के दौरान व्यापार मे जो कुछ समस्या उत्पन्न होगी उसमें सहयोग करने कि अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, यात्रियों में हड़कंप

विधायक प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि सुपौल बाजार मे जल जमाव को लेकर उत्पन्न समस्या से देशज टाइम्स ने अपने खबर के माध्यम से अक्सर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया है।

मौके पर पंचायत के मुखिया मो.कासीफ, संजय पासवान,चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इन्द्र भूषण प्रधान, रजनी महतो, रामबाबू महाथा, रामविलास भारती, विनोद चौधरी, मो.जफर अंसारी, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीत कुमार, योजना विकास विभाग के जेई प्रवीण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...