spot_img

दरभंगा के बड़े प्रतिष्ठानों की शामत…या तो पार्किंग बनाओ नहीं तो जुर्माना भरो…कई हॉस्पिटल, रेस्टोरेंट को थमा दी गई नोटिस

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शहर के अंदर चल रहें बड़े बड़े प्रतिष्ठानों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। या तो उन्हें पार्किंग की व्यवस्था करनी पड़ेगी या फिर उनके सामने वाहन लगाने वाले को जुर्माना भरना पड़ेगा।

- Advertisement -

इन प्रतिष्ठानों के सामने गाड़ी खड़ी रहने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानों में पहुंचने वाले लोगों की ओर से यत्र-तत्र अवैध रूप से वाहन पार्किंग से हो रही जाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त हो रही है।

- Advertisement -

इस तरह के पांच संस्थानों को नोटिस देकर कहा है कि उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या काफी है। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नही होने के कारण लोग रोड पर गाड़ी खड़ी कर देते है।इस कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से लोग काफी परेशान होते है। इसलिए प्रतिष्ठान संचालक अपने यहां पार्किंग की व्यवस्था करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Election: दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर, नंदलाल बने अध्यक्ष, अनिल सचिव, पढ़िए प्रमुख पदों पर कौन कितने मतों से जीता?

ऐसा नहीं करने पर यातायात नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यातायात थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित आरबी मेमोरियल अस्पताल, एसएन गोइंका हॉस्पिटल, शर्मा डायग्नोस्टिक, राधे-राधे रेस्टोरेंट,हल्दीराम रेस्टोरेंट को नोटिस तामिल कराया गया है।

साथ ही चेतावनी दी गई है। इस तरह के और भी प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जा रहा है। जहां, ग्राहकों की ओर से रोड पर गाड़ी खड़ी कर यातायात व्यवस्था को अवरूद्ध किया जाता है। वृहस्पतिवार को एसएन गोइंका अस्पताल के बाहर से एक बाइक जब्त भी की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...