
फोटो:- बेनीपट्टी में डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ व अन्य
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अनुमंडल की अरेर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना और इसी मामले में गिरफ्तार होने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल मधुबनी से फरार हुए आरोपी समेत दो को पुलिस ने धड़ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी इंदर महतो और अरेर थाना क्षेत्र के बलाईन गांव के मोती सहनी के रूप में की गयी है।
अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाइक की चोरी करनेवाला आरोपी समेत बाइक चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया है। अरेर थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से खजौली थाना के दतुआर गांव निवासी इंदर महतो को नगर थाना पुलिस के सहयोग से धर दबोचा और पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी।
पूछताछ में इंदर के बयान पर हुए खुलासे के आधार पर अरेर थाना पुलिस ने अरेर थाना क्षेत्र के बलाइन गांव के मोती सहनी उर्फ अजय को भी गिरफ्तार की। डीएसपी ने बताया कि इंदर महतो पर राजनगर व खजौली समेत विभिन्न थानों में बाइक चोरी समेत करीब 8 प्राथमिकी दर्ज हैं। जबकि मोती सहनी के खिलाफ बाइक चोरी समेत विभिन्न थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाले जाने की प्रक्रिया जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी इंदल बाइक चोरी के कई कांड कर चुका है और बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना था। वहीं मोती सहनी बाइक चोरी करके इंदर को उपलब्ध कराता था, जिसे इंदर बेचने का काम करता था।
बाइक चोरी मामले में पकड़े गये मोती सहनी बीते 25 अप्रैल 2021 को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके खिलाफ मधुबनी नगर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अधिकांश मामले बाइक चोरी के हैं।
वहीं मोती के ठिकाने पर दो बार छापेमारी कर अरेर थाना पुलिस की ओर से चोरी की 8 बाइक बरामद की जा चुकी थी और पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। उन्होंने बताया कि अरेर एसएचओ इस गिरोह के खुलासे में जूट थे। पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मौके पर पुनि सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार व एसआइ राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।







