विभिन्न पार्टियों के रसूखदार नेताओं से जुड़े बिहार और झारखंड के बड़े बिल्डर सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह के 31 ठिकानों पर आयकर विभाग (IT Raid) और ईडी (ED Raid) की आज सुबह सवेरे से रेड चल रही है।
सूत्र की मानें तो गब्बू सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे गब्बू सिंह के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह, सांसद रामकृपाल यादव जैसे बड़े नेताओं के साथ इनके संबंध हैं। हालांकि गब्बू सिंह किस पार्टी के सदस्य हैं। अभी तक पुष्टि नहीं है। करीबी हैं। गब्बू सिंह के इतने ठिकानों पर एक साथ आईटी की रेड से सियासी पारा गरम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड से आई टीम कार्रवाई कर रही है। गब्बू सिंह जदयू से जुड़े हुए हैं। उनके होटल समेत पटेल नगर, राजीव नगर, एग्जीविशन रोड में स्थित ठिकानों पर आईटी टीम रेड मार रही है। पटना और रांची में उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बिल्डर का राजनीतिक कनेक्शन भी है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।
बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला है। सत्यानंद शर्मा उर्फ गब्बू सिंह विक्रम के निसरपुरा गांव के रहने वाले हैं और इनकी राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा है।गब्बू सिंह और उनके कर्मचारी के अलग-अलग ठिकानों पर आइटी (IT Raid) और ईडी (ED Raid) की रेड चल रही है। गब्बू सिंह की पटना में गोविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी है। पटना के अलावे गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली में भी रेड चल रही है। जदयू के नेता गब्बू सिंह की इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। वे कंपनी के एक निदेशक हैं।
You must be logged in to post a comment.