back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मंत्री संजय झा का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा-ये कैसी उड़ान है?…दिल्ली से दरभंगा का किराया दुबई से भी महंगा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मंत्री संजय झा का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा-ये कैसी उड़ान है?...दिल्ली से दरभंगा का किराया दुबई से भी महंगाट्वीटर का यह चार्ट देखिए। इसे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शेयर किया है। मंत्री संजय कुमार ने ट्वीटर पर इस चार्ट को पोस्ट किया है। उन्होंने ने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह कैसी उड़ान स्कीम है। दिवाली से पहले दिल्ली से दरभंगा की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट 21, 420 रुपए है।

- Advertisement -

वहीं, दिल्ली से दुबई की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट सिर्फ 11,690 रुपए है। मंत्री संजय झा ने कहा है कि त्यौहार के सीजन में दिल्ली से दुबई जाना आसान है। लेकिन, बिहार के दरभंगा जाना महंगा है। उन्होंने एयर टिकट की कीमत में भारी उछाल के लिए विमान कंपनियों को नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय को ही जिम्मेदार बताया है।

- Advertisement -

यह हकीकत है जिसे मंत्री श्री झा ने शेयर किया है। आज दोनों के किराये में लगभग दोगुने का अंतर है। ऐसे में संजय झा ने पूछा है कि सरकार की उड़ान योजना की ये कैसी उड़ान है?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर CSP संचालक से 3.5 लाख की लूट, पढ़िए सीएसपी में कैसे घुसे अपराधी!

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने 25 अप्रैल, 2017 को उड़ान योजना के तहत पहले विमान रुट की शुरुआत की थी। इस योजना का पूरा नाम है-उड़े देश का आम आदमी है। देश के 29 राज्यों के 425 नये रुट्स पर विमान सेवा देने की योजना है। बिहार का दरभंगा और हाल में खुला देवघर एयरपोर्ट भी इसी योजना के तहत बनने वाले एयरपोर्ट हैं।

जानकारी के अनुसार, दीपावली और खासकर छठ पर्व पर पूरे देश से लोग बिहार आते हैं। शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ी हुई है कि ट्रेनों में टिकट नहीं है। रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चला रहीं हैं वह भी फुल है।

वहीं, फ्लाइट किराया भी बढ़कर दोगुणा हो गया है। बिहार आने के लिए टिकटें नहीं मिल रहीं। किराया भी इतना बढ़ गया है कि आम लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल है। मोदी सरकार ने हवाई चप्पल वालों को यात्रा का सुख देना चाहते थे यहां तो कोट पेंट वाले टिकट का रेट सुनकर घर में ही रहना मुनासिब समझ रहे। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री संजय झा ने हवाई जहाज किराये को लेकर केंद्र सरकार की उड़ान योजना पर तंज कसा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kal Ka Rashifal 20 March 2026: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन?

Kal Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिवस ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

Dhurandhar The Revenge Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, जानें कैसी है फिल्म!

Dhurandhar The Revenge Review: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द...

ईद 2026: जब पूरे देश में होगा ईद के चांद का बेसब्री से इंतज़ार

Eid 2026: रहमतों और बरकतों से सराबोर ईद का पर्व हर साल चाँद के...

आपके WiFi Router का USB पोर्ट: स्मार्ट होम और डेटा मैनेजमेंट का अनसंग हीरो

WiFi Router: घर और दफ्तरों में इंटरनेट का आधार बन चुका वाईफाई राउटर, जिसके...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें