spot_img

बड़ा नाव हादसा: बरंडी नदी में नाव पलटने से नौ लोगों की मौत, 7 लाशें बरामद, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत से गुजरने वाली बरंडी नदी में नाव पलटने से नौ लोगों की डूब कर मौत हो गई।  नाव हादसे में कुल 9 लौगों की मौत हो गई। आज रविवार को 7 शव बरामद किए गए। शनिवार को दो शव निकाले गए थे। सभी मृतक नदी के दूसरी तरफ धान की फसल काट कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान भार अधिक होने की वजह से नाव बीच नदी में पलट गई।

- Advertisement -

कटिहार जिले की बरंडी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 पासवान टोला के पास बंरडी नदी में शनिवार की दोपहर नाव पलट गई। नाव में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें से 4 लोगों ने तैरकर जान बचाई। नाव में सवार अन्य 8 लोग लापता हो गए। नदी में उफान के चलते उनके बह जाने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर उनकी तलाश में मछुआरे और गोताखोर जुटे हुए थे।

- Advertisement -

रविवार की सुबह 5 वर्षीय बच्चे की लाश  मिली l  इस प्रकार से नाव हादसा में नदी में डूबे सातों लोगों की लाश  बरामद करने में कामयाबी मिली।  पुलिस ने कब्जे में लेकर इनके पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है l पुलिस ने बताया कि संबंधित नाव में कुल 09 लोग सवार थेl इसमें दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए l  प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव हादसे में मरे सभी लोग मरघिया गांव के वार्ड नंबर चार और दो के निवासी थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia Hospital Violence: पूर्णिया के GMCH में मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल, डॉक्टरों पर हमला और तोड़फोड़

मृतकों की पहचान शकिन आलम (06 वर्ष) पिता इफ्तेखार आलम, कुंती देवी (42 वर्ष) पति महेश पासवान, रूबी कुमारी (19 वर्ष) पिता दिनेश पासवान, बबिता कुमारी (19 वर्ष) पिता जगदीश पासवान, दुखन पासवान (51वर्ष) पिता रामोतार पासवान, रुचि कुमारी (16 वर्ष) पिता दुखन पासवान तथा विकास कुमार (14 वर्ष) पिता महेश पासवान शामिल हैं। सभी मृतक पश्चिम बारीनगर पंचायत के कादर टोला निवासी हैं।

बरारीथाना के पश्चिमी बाड़ी नगर पंचायत के बरंडी नदी में शनिवार को घटित नाव हादसा  हुआ था। 7 लोगों की लाश पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बरामद कर ली गई हैl

थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि 2 की लाश शनिवार की शाम ही बरामद कर ली गई थी। रात 12:00 बजे तक सघन अभियान के तहत गोताखोर और  एसडीआरएफ की मदद से अन्य लोगों की लाश को बरामद किया गया l  घटना स्थल पर देर रात तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। मिलने वाली हर लाश पर परिजन चिग्घार मार कर रो रहे थे।

अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को सभी मजदूर धान काटने के लिए बरंडी नदी के उस पार लक्ष्मीपुर बहियार गये थे। करीब तीन बजे काटी गई फसल को नाव पर लादकर नौ मजदूर मरघिया अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच नाव पर क्षमता से अधिक भार के कारण बरंडी नदी की बीच धारा में नाव डूब गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: हीटवेव का कहर, Class 5th और 8th के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जानिए कब मिलेगी छुट्टी, क्या है रूटीन?

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ पूरण साह, सीओ ललन मंडल, सीआई मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष विधानचन्द्र ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शव को नदी से निकलया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex CM Nitish Kumar News: नीतीश फिर होंगे आपके बीच…. नई Bihar यात्रा…. सीएम नहीं, अब ऐसे बदला है संगठन दौरा का फॉर्मेट…समझिए, क्या...

नीतीश कुमार यात्रा: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर नीतीश कुमार की...

Vaishali Robbery: महनार में भीषण डकैती में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Vaishali Robbery: हाजीपुर के महनार थाना क्षेत्र में हुई भीषण डकैती के मामले में...

Nishant Kumar News: निशांत की न्यू चैप्टर…बिहार यात्रा, 3 मई से शुरू होगी Nitish के बेटे की राजनीतिक पारी, चंपारण से भरेंगे हुंकार!

निशांत कुमार बिहार यात्रा: बिहार की सियासत में इन दिनों एक नए चेहरे की...

Bhagalpur News: बांका में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

Ganja Smuggling: बिहार के बांका जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां...