spot_img

Bihar News: बंद कमरे में रखी बाइक की टंकी में लगी शार्ट सर्किट से आग, टंकी ब्लास्ट से सबकुछ राख, दर्जनों लोग झुलसे

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बंद कमरे में रखी बाइक की टंकी में लगी शार्ट सर्किट से आग ने सबकुछ तहस नहस कर दिया। टंकी में ब्लास्ट होने से सब कुछ राख हो गया।

- Advertisement -

वहीं, दर्जनों लोग झुलस गए हैं। मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव की है। बताया जाता है कि यहां एक बंद घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग वहीं रखी बाइक की टंकी में जा घुसी जिससे लगभग दर्जनों लोग झुलस कर घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सुबह जयनंद ठाकुर के घर के एक बंद कमरे में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली तो गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए घर में गए इस बीच उस घर में खड़ी बाइक में भी आग लग गई। जिसके टंकी में विस्फोट होने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे लगभग दर्जनों लोग झुलस कर घायल हो गए।
सभी घायलों का इलाज चकिया व मुजफ्फरपुर में चल रहा है। वहीं पांच घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhojpur Agniveer News: हृदय विदारक: वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, भोजपुर के अग्निवीर दानिश शहीद

जानकारी के मुताबिक पकड़ी दीक्षित पंचायत के वार्ड सात के  जयनंदन ठाकुर के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से घर में खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की।
मगर इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टैंक ब्लास्ट करने से इकी चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इलाके में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BIG BREAKING: सुबह – सुबह परीक्षार्थियों का Bihar के इस स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन...

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने ट्रेनों के विलंब और दूर केंद्रों को लेकर जमकर हंगामा किया। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें रेल#PatnaPoliceExam,#BiharNews,#PatliputraStation

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

बिहार में 31 जगहों पर बनने जा रहे हैं अत्याधुनिक बस अड्डे। यात्रियों को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, साथ ही सृजित होंगे रोजगार के अवसर#BiharBusTerminal,#BiharInfrastructure,#BusStandNews